एक्सप्लोरर

UP-Rajasthan-Punjab Weather Today: जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा यूपी-राजस्थान-पंजाब में मौसम? वायु प्रदूषण में हुई बढ़ोतरी

UP-Rajasthan-Punjab Weather Today: यूपी, राजस्थान और पंजाब में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रह रहा है. इसके अलावा सर्दी में भी बढ़ोतरी हुई है. वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

UP Weather Today 28 October 2022: यूपी (UP) में शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने का अनुमान मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) की ओर से जताया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 2 नवंबर तक मौसम साफ ही बना रहेगा. इस दौरान दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सूरज ढलने के बाद सर्दी में भी बढ़ोतरी होगी. वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. शुक्रवार को भी पूरे यूपी में आसमान साफ रहेगा. बता दें कि पिछले एक सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव आया है. रात के समय नमी भी लगातार बढ़ रही है. तापमान में भी रात के समय करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है.

इससे पहले गुरुवार को भी यूपी के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बराबर 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. शुक्रवार को लखनऊ में मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दूसरी तरफ यूपी में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार को लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में 272 दर्ज हुआ है. इसके अलावा अलग-अलग जिलों में 'मध्यम' से 'खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड हुआ है.

राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Today)

राजस्थान (Rajasthan) में मौसम अभी शुष्क बना रहेगा. मौसम केंद्र जयपुर (Mausam Kendra Jaipur) के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान औसत के आस-पास दर्ज किए जा रहे हैं. राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा. तापमान में भी विशेष उतार-चढ़ाव होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इससे मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने का अनुमान है. तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: गहलोत सरकार बचाने वाले IPS उमेश मिश्रा होंगे राजस्थान के अगले डीजीपी, 4 साल तक इंटेलिजेंस में किया काम

मौसम विभाग का कहन है कि प्रदेश के शेखावाटी अंचल में इस बार सर्दी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा. इससे पहले गुरुवार को भी पूरे राजस्थान में मौसम साफ रहा. गुरुवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर में आसमान साफ रहा. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 33.9 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज हो रहा है. जयपुर में शुक्रवार की सुबह एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में 170 है.

पंजाब मौसम अपडेट (Punjab Weather Today)

पंजाब (Punjab) में अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. इसका मतलब है कि राज्य में अभी मौसम शुष्क ही रहेगा. इस दौरान तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन सर्दी बढ़ेगी. मौसम केंद्र चंडीगढ़ (Mausam Kendra Chandigarh) के मुताबिक शुक्रवार को पूरे राज्य में आसमान साफ रहेगा. इससे पहले पंजाब के एक अमृतसर में गुरुवार को मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 ज्यादा 15.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

शुक्रवार को भी आसमान साफ रहने के साथ ही अधिकतम तापमन 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दूसरी तरफ पंजाब के ज्यादातर शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है और वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम से खराब' श्रेणी में दर्ज हो रहा है. अमृतसर में शुक्रवार की सुबह एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 201 रिकॉर्ड हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget