एक्सप्लोरर

जयंत चौधरी के निर्देश पर RLD ने शुरू किया ये अभियान, पार्टी के नेता बोले- यूपी में सौहार्द नहीं बिगड़ने देंगे

UP Politics: RLD चीफ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल ने अहम अभियान शुरु किया है. पार्टी ने यह अभियान पूरे यूपी में शुरू कर दिया है.

UP Politics:  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर यह अभियान पूरे प्रदेश में 14 अप्रैल से 15 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी.

प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पार्टी संस्थापक चौधरी अजित सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण कर की. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा और विजय श्रीवास्तव को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

जयंत चौधरी के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान
त्रिलोक त्यागी ने प्रेसवार्ता में बताया कि 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2025 के बीच पार्टी का आंतरिक संगठनात्मक चुनाव भी कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो बाबा साहब डॉ. अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह और सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलती है. ये सभी नेता सामाजिक न्याय, किसानों और वंचितों की आवाज बनने के लिए जाने जाते हैं. RLD भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर समाज के सभी तबकों की भलाई के लिए संघर्ष करता रहेगा.

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देगी. उन्होंने दावा किया कि लखनऊ में दुकानों के नाम और सड़कों पर नमाज़ अदा करने को लेकर प्रशासन के फैसलों का सबसे पहले विरोध राष्ट्रीय लोकदल ने ही किया था. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई एक मुलाकात का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी.

कार्यक्रम में त्रिलोक त्यागी ने पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों जैसे वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अम्बुज पटेल, महेश पाल धनगर, परिणीता सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, बीएल प्रेमी, पीके पाठक, राघवेंद्र सिंह यादव, अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, अशोक तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी और सरताज मलिक को भी 2025-2028 की सदस्यता दिलाई.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोकदल, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार रखने वाली पार्टी रही है. यह किसानों, जाट समुदाय और ग्रामीण तबकों के बीच विशेष पहचान रखती है. पार्टी के संस्थापक चौधरी अजित सिंह और उनके पिता चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति में किसानों की आवाज रहे हैं. अब जयंत चौधरी के नेतृत्व में RLD संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget