एक्सप्लोरर

योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर का बड़ा दावा, 'सुभासपा बनाएगी सरकार'

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि अगले 10 में राज्य में सुभासपा की सरकार होगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (भासप) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक बड़ा राजनीतिक दावा किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी अगले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी. यही नहीं, उन्होंने 14 अप्रैल को बिहार जाकर वहां भी अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की बात कही. उन्होंने कहा, 'बिहार में अब अंगद की तरह पैर जमाऊंगा, जिसे कोई हिला नहीं सकेगा.'

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह बातें रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में काली पूजन समारोह के दौरान कही. इस मौके पर उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा और खुद की तुलना एक फलदार पेड़ से की. उन्होंने कहा, 'सूखे पेड़ पर कोई पत्थर नहीं मारता. मैं फलदार पेड़ हूं, इसलिए लोग मुझ पर सवाल उठाते हैं.'

Exclusive: व्हाट्सऐप पर किससे की बात, क्या भड़काई भीड़? SIT ने संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क से दो घंटे तक दागे ये सवाल

राजभर समाज को साधने की कोशिश
गाजीपुर जिले और पूर्वांचल में ओमप्रकाश राजभर की राजनीतिक पकड़ मानी जाती है. वे पिछड़े वर्ग, खासकर राजभर समाज के बीच लोकप्रिय नेता हैं. वे अक्सर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों से चर्चा में रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित समाज की आवाज बन रही है और भविष्य में यह आवाज और मजबूत होगी.

'मैं फलदार पेड़ हूं'
मंत्री ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर वे बिहार जाएंगे. वहां वे अपनी पार्टी की मौजूदगी को बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा, 'बिहार में अब भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की मजबूत शुरुआत होगी. हम वहां भी राजनीतिक विकल्प बनेंगे.'

राजनीति में बढ़ रही सक्रियता
गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा फिलहाल उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में सहयोगी है और वे पंचायती राज मंत्री हैं. लेकिन समय-समय पर वे सरकार और सहयोगी दलों की नीतियों पर भी अपनी राय खुलकर रखते हैं. 2022 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था.

ओमप्रकाश राजभर के यह बयान एक तरफ जहां उनकी पार्टी की बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को दर्शाते हैं, वहीं यह भी साफ है कि वे खुद को अब केवल यूपी ही नहीं, बिहार की राजनीति में भी स्थापित करना चाहते हैं. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा बनकर उभरती है या यह सिर्फ एक चुनावी रणनीति का हिस्सा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget