एक्सप्लोरर

UP Politics: पूजा पाल की दूसरी चिट्ठी पर अखिलेश यादव ने दी सलाह, कहा- जाकर कौशांबी में पाल समाज...

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कौशांबी स्थित चायल से विधायक पूजा पाल की दूसरी चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सलाह दी है.

समाजवादी पार्टी से निष्कासित और उत्तर प्रदेश स्थित कौशांबी जिले के चायल विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनकी जान को माफियाओं और सपा द्वारा कथित रूप से संरक्षण प्राप्त गुंडों से खतरा है. यह उनकी दूसरी चिट्ठी है. उनकी इस दूसरी चिट्ठी पर कन्नौज सांसद ने टिप्पणी की है. 

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता में पूजा पाल की चिट्ठी पर अखिलेश ने कहा कि आखिर ये चिट्ठी कौन लिखवा रहा है कोई डिप्टी सीएम या कोई बंसल जी? कन्नौज सांसद ने पूजा पाल को सलाह के लहजे में कहा- वो कौशाम्बी में जो पाल समाज की पीडित है कम से वहां जाकर न्याय दिलाएं.

बता दें अपने दूसरे पत्र में पाल ने ने आरोप लगाया कि सपा ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के लिए नहीं, जैसा कि व्यापक रूप से माना जाता है, बल्कि इसलिए निष्कासित किया क्योंकि उन्होंने विधानसभा में माफिया डॉन अतीक अहमद का नाम लिया था. पाल ने मतदाताओं और अपने समाज के लोगों को धन्यवाद देते हुए पत्र में कहा 'जब सपा सत्ता में थी, तब मेरे पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या के बाद भी, सपा ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को तीन चुनावों में मेरे खिलाफ खड़ा किया. जब मुझे समर्थन की ज़रूरत थी, तब पार्टी ने मेरे पति के हत्यारों का साथ दिया.'

' यह एक ऐसा पाप जिसे आने वाली पीढ़ियाँ ...'

'सबसे पहले अंतरिक्ष यात्री हनुमान जी...'अनुराग ठाकुर के बयान पर अखिलेश यादव बोले- मैं तो मानता हूं कि...

पाल ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य अपने पति के हत्यारों को न्याय दिलाना था. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उनके पति के हत्यारों को सज़ा दिलाई, जबकि सपा अपराधियों को पाल-पोस रही है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पाप जिसे आने वाली पीढ़ियाँ कभी माफ़ नहीं करेंगी.  पत्र में पाल ने आरोप लगाया कि सपा से उनके निष्कासन ने अतीक अहमद के परिवार का हौसला बढ़ा दिया. उन्होंने दावा किया कि अतीक के परिवार के सदस्य अब भी उनकी जान को खतरा पैदा कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget