एक्सप्लोरर

PRD जवानों की पिटाई करने वाले फर्जी किन्नरों का पर्दाफाश, पुलिस ने 9 को दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में किन्नर का वेश बनाकर एक ग्रुप लोगों के साथ वसूली करता था. ये लोग गांवों में जाते थे और नाच-गाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठते थे, जो लोग नहीं देते थे उनके साथ मारपीट करते थे.

Ghazipur News Today: गाजीपुर में पीआरडी जवानों के साथ मारपीट कर उनके ऊपर फायरिंग करने वाले 9 फर्जी किन्नरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार सभी किन्नर पुरुष हैं और किन्नर का फर्जी वेश बनाकर लोगों के साथ वसूली करते थे. ये सभी गैंग बनाकर काम करते थे और करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गांव इनके निशाने पर थे. ये गांवों में जाते थे और नाच-गाने के नाम पर लोगों से वसूली करते थे, जो लोग पैसा नहीं देते थे उनके साथ अभद्रता करते थे साथ ही शराब पीकर लोगों के साथ मारपीट करना इनका आए दिन का काम था.

कल रात करीमुद्दीनपुर थाना के एक पिकेट पर तैनात दो पीआरडी जवानों पर जब इस गैंग ने हमला कर दिया और फायरिंग किया तब पुलिस सक्रिय हुई और इस गैंग का पर्दाफाश हुआ. दरअसल कल रात पिकेट पर तैनात पीआरडी जवानों ने एक बाइक को रोकने की कोशिश की तो पहले तो बाइक सवार भाग गए बाद में ये लोग अपने गैंग के आठ-नौ सदस्यों के साथ आए और पीआरडी जवानों के साथ जमकर मारपीट की और उनके ऊपर फायरिंग किया. इसके बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तब इस गैंग की पोल खुली और हकीकत का पता चला.
 
फर्जी किन्नरों को पुलिस ने दबोचा
 
इस मामले में एक तथाकथित यूट्यूबर पत्रकार सुनील सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सुनील सिंह को ही इस गैंग का मास्टर माइंड बताया जा रहा है. सुनील पुरुषों को महिलाओं के वेश में ड्रेसअप कराता था और उनको किन्नर का रूप देता था और उनसे नाच-गाने की आड़ में लोगों से वसूली करवाता था. गिरफ्तार सभी फर्जी किन्नर प्रमोद यादव, सुनील सिंह, किशन यादव, राहुल चौहान, जितेंद्र ठाकुर उर्फ पायल, लक्की उर्फ रानी, राजू उर्फ पूजा, शरीफ उर्फ पलक, पिंटू गुप्ता उर्फ संध्या 19 से 26 वर्ष के बीच आयु के हैं और सभी पुरुष हैं.
 
गाजीपुर के एसपी ने क्या कहा?

एसपी ने इस गैंग को मीडिया के सामने पेश किया और बताया कि 29/30 जून की रात को इस गैंग के लोगों ने पीआरडी जवानों के साथ मारपीट की थी. करीमुद्दीनपुर थाने के एक पिकेट पर दो पीआरडी जवान तैनात थे. उसी समय एक बाइक आती दिखी जिसपर पीछे एक महिला बैठी हुई थी, जब उन्होंने बाइक को रोका तब उस समय वो भाग गये पर बाद में वो आठ-नौ लोगों के साथ वापस आये और पीआरडी जवानों से मारपीट शुरू कर दी.
 
उन्होंने पीआरडी जवानों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी किया. इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उस क्षेत्र में इनका आतंक फैला हुआ था. ये गैंग किसी घर में, जहां कोई मांलिक काम पर होता था, वहां जाते थे और एक तरह से उनका एक्सटॉरसन करते थे. इनमें से चार-पांच महिला के वेश में रहते थे.जब कड़ाई से इनसे पूछताछ की गयी तो ये सभी पुरुष निकले. इस गैंग ने पूरे क्षेत्र में आतंक मचा रखा था और शराब पीकर लोगों से मारपीट भी करते थे. आज इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. 
 
(आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget