एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: 'गुंडागर्दी और अराजकता है सपा की देन', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को लेकर किया ये दावा

UP Nagar Nikay Chunav 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने गृह नगर में समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सिर्फ गुंडई और अराजकता के काम हुए.

UP Nikay Chunav 2023 Date: हरदोई के मल्लावां में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को जनता ने नकार दिया है. इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश समेत हरदोई (Hardoi) की 13 निकायों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे.

सपा के शासनकाल में मची थी लूट

अपने गृह नगर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सिर्फ गुंडई और अराजकता के काम हुए. उन्होंने कहा कि हमने सभी शहरों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने का काम किया है. देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में बेहतर काम किया जा रहा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी. खनन हो या जनता के हित की योजनाएं, सभी में लूट मचाते थे. 

सपा सरकार को बताया अराजकता की सरकार

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि सपा सरकार में मनचले सड़क पर खड़े होकर बेटियों पर फब्तियां कसते थे. आज ऐसे मनचलों को जेल के पीछे भेजने का काम सरकार कर रही है. आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं के नेटवर्क को समाप्त करने का काम यूपी सरकार ने किया है. इस वक्त अपराधी या तो जेल में है या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं. पूरी तरह से भयमुक्त प्रशासन जनता को देने का काम सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि अभी सीएजी की रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केवल स्वास्थ्य महकमे में 11 हजार करोड़ का घोटाला हुआ था. अस्पतालों को तबेला बना दिया गया था और आज दावे के साथ कह सकते हैं हमारी सरकार में स्वास्थ्य महकमा नंबर 1 पर है. सभी अस्पतालों में डॉक्टर समय से बैठते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार घोटालों की सरकार थी. सरकार दंगे करवाती थी. मुजफ्फरनगर समेत पूरे प्रदेश में लगातार दंगे होते रहे, लेकिन हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है.

प्रचंड बहुमत का किया दावा

उन्होंने कहा कि चारों तरफ निकल कर देखिए, बीजेपी के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि हरदोई में भी सभी प्रत्याशी कमल चुनाव चिन्ह पर मुहर के साथ प्रचंड बहुमत से जीत करने जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सभी जाति धर्म और संप्रदाय से जुड़कर काम कर रहे हैं. 

अखिलेश यादव को बताया सोशल मीडिया का नेता

अखिलेश यादव के जाति धर्म के नाम पर प्रदेश में एनकाउंटर करने वाले बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कुछ बचा नहीं है. सपा डिरेल्ड हो चुकी है और नेता वातानुकूलित कक्ष में बैठकर केवल सोशल मीडिया पर राजनीति कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता ने पूरी तरीके से नकार दिया है. एआईएमआईएम प्रवक्ता शौकत अली के बयान पर उन्होंने कहा कि हम डेवलपमेंट और विकास की बात करते हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी ने यूपी निकाय चुनाव को बताया 'देवासुर संग्राम', काशी-मथुरा पर बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने TDP सांसदों को किया 'अलर्ट', BJP का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने TDP सांसदों को किया 'अलर्ट', BJP का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
देहरादून में 'ऑपरेशन प्रहार' का असर, मर्डर केस में इनामी समेत कई अपराधी दबोचे
देहरादून में 'ऑपरेशन प्रहार' का असर, मर्डर केस में इनामी समेत कई अपराधी दबोचे
लखनऊ में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
लखनऊ में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
'ससुर से गुजारा भत्ता ले सकती है विधवा बहू लेकिन कुछ शर्तें जरूरी', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'ससुर से गुजारा भत्ता ले सकती है विधवा बहू लेकिन कुछ शर्तें जरूरी', इलाहाबाद HC की टिप्पणी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget