एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: सपा-आरएलडी गठबंधन में मची रार पर भूपेंद्र चौधरी ने कसा तंज, बोले- 'हमारी भाषा में इन्हें...'

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के पहले चरण में बीजेपी के 10 मेयर उम्मीदवारों में से नौ के टिकट कट गए हैं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पार्टी दूसरी सूची भी जारी कर देगी.

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Date: निकाय चुनाव के पहले चरण में बीजेपी (BJP) के 10 मेयर उम्मीदवारों में से नौ के टिकट कट गए हैं, जिसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एबीपी गंगा से बात की. उन्होंने कहा कि कई जगह सीटों का रिजर्वेशन बदला है इसलिए टिकट बदलने पड़े, इसके अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौका देना था. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी जल्द ही दूसरे चरण के प्रत्याशियों का भी एलान कर देगी. वहीं सपा-रालोद गठबंधन में दरार पर उन्होंने कहा कि ये सीजनल लोग हैं केवल चुनाव के समय साथ आते हैं. 

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस बार आरक्षण की वजह से कई परिवर्तन हुए हैं. पिछली बार के मुकाबले इस बार मथुरा, झांसी, आगरा सीट आरक्षण की वजह से बदल गई. हमारे कार्यकर्ता हमारे संगठन को आगे बढ़ाने का काम करते है इसलिए पार्टी ने फैसला लिया कि कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए. नए कार्यकर्ताओं को अवसर देने के लिए यह सूची आई है. नगर निगम, नगर पालिका में नगर पंचायत में सभी ने बहुत अच्छा किया, लेकिन कुछ नए लोगों को अवसर देना है. 

जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमारे यहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया है. उस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बिल्कुल नीचे से चयन प्रक्रिया है. वहां से नाम फिल्टर होते-होते राज्य तक आते हैं और इस बार तो हमारे मेयर की सूची केंद्र तक गई. इस प्रक्रिया में हर विषय पर चर्चा होती है. समय लगता है मुझे लगता है 24 तारीख तक अंतिम तिथि है. नामांकन की उससे पहले पहले सात नगर निगम, 99 नगर पालिका और नगर पंचायत उसके सभी सभासदों एक बड़ी संख्या है. 14000 से ज्यादा वार्ड है. नगरीय चुनाव की दृष्टि से सबसे बड़ा चुनाव है. इसमें उत्तर प्रदेश की एक तिहाई आबादी शामिल है. 

सपा-आरएलडी गठबंधन में मची रार पर
सपा आरएलडी गठबंधन में मची रार भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ये लोग कंफ्यूज हैं और हमारी भाषा में पश्चिम में सीजनल लोग कहे जाते हैं. सीजन जब चुनाव का आता है उनकी सक्रियता गतिविधि गठबंधन मित्रता दोस्ती वह सब करते हैं और बाद में तलाक हो जाता हैं. सपा का इतिहास है कि ये चुनावी गठबंधन करते हैं. प्रदेश की जनता सब जानती है. सपा-बसपा का गठबंधन हो गया. सपा-लोकदल का गठबंधन, सपा-कांग्रेस का भी हो गया, लेकिन इनके गठबंधन का इतिहास कैसा है सब जानते हैं. 

स्वार सीट पर उपचुनाव पर दावा
2022 में 18 सीटें अपना दल को दी गई थी. दोनों सीटें उसमें शामिल हैं. स्वार की सीट अपना दल 2022 में हार गई थी. अब्दुल्लाह आजम जीते न्यायालय के द्वारा उन्हें अयोग्य घोषित करने के बाद वह सीट खाली हुई. अपना दल का यह कहना है कि उनके कोटे की सीटे वह उसके लिए आग्रह कर रहे थे हम लोग भी इस पर सहमत है. मिलजुल कर गठबंधन के साथ लड़ेंगे पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे. एनडीए का जो गठबंधन है गठबंधन के दोनों प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. हम सरकार के काम लेकर स्वार की जनता के बीच जाएंगे. 

क्या बीजेपी के बागी बढ़ाएंगे मुश्किल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी एक परिवार की तरह चलने वाला संगठन है. सब लोगों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के विकास यात्रा में अपना बड़ा योगदान दिया है. जहां तक चुनाव की बात है तो उसके लिए निर्धारित सीटें, निर्धारित वार्ड, निर्धारित मेयर, निर्धारित अध्यक्ष हैं. सीट की निश्चित संख्या है उसमें चयन करना हमारे सामने एक बड़ी चुनौती रहती है, लेकिन एक परिवार की तरह हम विचार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: प्रयागराज में बमबाजी की घटना से हड़कंप, गली में उड़ता दिखा धुआं, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget