एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: बस्ती निकाय चुनाव में सपा के इस दांव ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें, इस बार चौंका सकते हैं नतीजे!

UP Nikay Chunav 2023 Date: बस्ती नगर पालिका सीट पर इस समय लड़ाई बेहद दिलचस्प मोड पर है. एक तरफ बीजेपी तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने के मूड में है तो वहीं सपा का यहां कभी खाता नहीं खुला.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) जनपद के नगर पालिका सीट पर सभी दल के नेता जीत का दावा कर रहे, मगर सपा (SP) के लिए नगर पालिका किसी अभिशाप से कम नहीं है. नगर पालिका को गठन हुए 40 साल हो चुके हैं, लेकिन यहां अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress) से लेकर बसपा (BSP) के चेयरमैन पर काबिज हुए, मगर यह दुर्भाग्य ही रहा कि इतने सालो में यहां की जनता ने आज तक कभी सपा को मौका नहीं दिया. मतलब बस्ती नगर पालिका सपा के लिए चालीस सालों से सूखा साबित हुआ है. आखिर इस बार क्या है नगर पालिका का समीकरण, क्या इस बार सपा इतिहास बनाएगी या एक बार फिर से इतिहास अपने आप को दोहराएगा. चलिए समझने की कोशिश करते हैं. 

बस्ती नगर पालिका सीट पर इस समय लड़ाई बेहद दिलचस्प मोड पर है, जो दल 40 साल से कभी यहां काबिज नहीं हो पाए वो इस बार कड़ी टक्कर दे रहे हैं. सपा ने यहां नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकुर वर्मा की पत्नी नेहा वर्मा प्रत्याशी बनाया है. अंकुर वर्मा की छवि बेदाग और सरल स्वभाव वाली है, और राजनीति में उनका 20 साल से अधिक का अनुभव भी है. ऐसे में बीजेपी और सपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. सपा इस अभिशाप को मिटाना चाहती है, तो वहीं बीजेपी हैट्रिक बनाना चाहती है. हर बार यहां की जनता ने सपा को नकारा है. इसकी वजह यहां का जातीय समीकरण माना जाता है. 

सपा ने लगाया इस नेता पर दांव

इस बार सपा ने बेदाग छवि के नेता पर दांव खेला, जो बेचारा बनकर पहले से चुनाव में अपनी छवि बना चुके थे, इसी का फायदा उठाते हुए सपा ने अंकुर वर्मा को सपा में शामिल कराया और उन्हें तुरंत कैंडिडेट बना दिया. अंकुर वर्मा पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़े थे मगर वो महज 2800 वोट से बीजेपी के प्रत्याशी से हार गए, अंकुर वर्मा और उनकी पत्नी नेहा वर्मा बीजेपी को कड़ी टक्कर देते नजर आए मगर वोटो के ध्रुवीकरण का वे शिकार हो गए और चुनाव हार गए. अंकुर वर्मा ने हार नहीं मानी और लगातार राजनीति व समाज सेवा में सक्रिय रहे, यही सब कारण है कि इस बार जनता अंकुर वर्मा की मेहनत को देख रही है और उसका फायदा भी नजर आ रहा है. 

इस बार चौंका सकते हैं नतीजे

वरिष्ठ पत्रकार और राजनीति के जानकार सरदार जगबीर सिंह ने सपा के सूखे पर बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में बूथ स्तर तक सपा की पकड़ नहीं थी, शहर की जनता के बीच सपा को छवि ठीक नहीं थी, कभी कैंडिडेट थी नहीं रहे तो कभी सपा ने दमदारी से चुनाव नही लड़ा, जिस वजह से पिछले 40 साल से सपा नगर पालिका पर काबिज नहीं हो पाई. मगर इस बार सपा ने जिस कैंडिडेट को चुनाव में उतारा है, वो बेदाग छवि के है और उन्हें जनता पसंद भी कर रही है, नगर पालिका के इस बार नतीजे जरूर चौंकाने वाले होंगे.  

ये भी पढ़ें- Watch: बद्रीनाथ यात्रा रुकी, पहाड़ी से मलबा गिरने से हाइवे बंद, हजारों यात्री फंसे, देखें रोंगटे वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget