एक्सप्लोरर

Prayagraj News: टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद गंभीर, सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

Prayagraj News: विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत के पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक प्रयागराज में शुरू हो गई. इस बैठक में उदयपुर और अमरावती जैसे घटनाओं को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई.

Prayagraj News: विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के काशी प्रांत (Kashi) के पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक आज संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में शुरू हो गई है. बैठक का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने किया. बैठक में काशी प्रांत के 200 पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए. इस बैठक में उदयपुर (Udaipur) और अमरावती (Amravati) के बाद देश में पैदा हुए हालातों को लेकर खास तौर पर चर्चा की जा रही है. 
 
अमरावती और उदयपुर की घटना पर चर्चा
इस बैठक में टारगेट किलिंग की कई घटनाओं के बाद हिंदुओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित करने के बारे में रणनीति तैयार की जा रही है. इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है. बैठक में आमंत्रित डेलीगेट्स के अलावा किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है. बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय दोपहर 2:30 बजे के करीब प्रयागराज पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने मीडिया को आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान देने से साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि रविवार को बैठक खत्म होने के बाद प्रेस नोट के माध्यम से जरूरी सूचनाएं मीडिया को दी जाएंगी. 
 
सरकार से की गई ये मांग
इस बैठक में हिंदू हेल्प लाइनों को और सक्रिय करने की रणनीति तय की गई है. इसके साथ ही विहिप व उससे जुड़े दूसरे सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं को हिंदुओं से संपर्क कर उन्हें हर तरह की मदद मुहैया कराए जाने का निर्देश दिया गया है. कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की भी रणनीति तैयार की गई है. अमरावती और उदयपुर जैसी घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई और सरकार से यह अनुरोध किया गया है कि वह ऐसी घटनाओं पर इस तरह से सख्त कार्रवाई करें कि उसका बड़ा संदेश दूर तक जाए. दोबारा ऐसी घटनाएं ना हो सके.
 
दो दिनों की इस अहम बैठक में अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के बारे में भी कार्यकर्ताओं को चंपत राय ने जानकारी दी. राम मंदिर का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की नसीहत भी दी गई. दो दिनों की यह बैठक प्रयागराज में शहर से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर फूलपुर तहसील के एक विद्यालय में हो रही है. 
 
ये भी पढ़ें- 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget