एक्सप्लोरर

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, 1 मई से शुरू हो जाएगी टोल की वसूली

Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 1 मई 2022 से टोल वसूली शुरू हो जाएगी. दरअसल इस एक्सप्रेसवे पर अप्रैल 2022 तक सफर बिल्कुल मुफ्त था.

Toll Tax on Purvanchal Expressway: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोडने वाली 340 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अब सफर करना महंगा हो जाएगा. दरअसल, इस एक्सप्रेसवे पर 1 मई 2022 से टोल वसूली शुरू हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे पर स्थापित किए गए टोल प्लाजा के संचालन, टोल टैक्स की वसूली, छह एंबुलेंस और 12 पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराने केल ए एजेंसी का चयन पर कैबिनेट की मुहर लगा दी है. टेंडर प्रक्रिया के आधार पर इंदौर की एजेंसी मेसर्स प्रकाश एस्फाल्टिंग्स एंड टोल हाईवेज इंडिया लिमिटेड को चुना गया है. अब एजेंसी को टोल टैक्स वसूलने का अधिकार देने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण(यूपीडा) अब उसे लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी करेगा और उसके साथ करार करेगा.

पहले साल में 222 करोड़ का भुगतान करेगी एजेंसी
इस फैसले की जानकारी मंगलवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया के आधार पर 222 करोड़ रुपये की उच्चतम वित्तीय निवदा प्रस्तुत करने वाले एजेंसी के चयन को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई है. यह एजेंसी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूलेगी औऱ पहले वर्ष में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को 222 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी.

उन्होंने बताया कि पहले वर्ष के बाद अनुंबद की शेष अवधि तक टोल वसूलने वाली एजेंसी की ओर से यूपीडा को किए जाने वाले भुगतान की राशि में हर साल 10 फीसदी की वृद्धि की जाएगी. करार की कुल अवधि यूपीडा द्वारा अधिकतम छह माह के विस्तार सहित दो साल होगी. वहीं अपर मुख्य मचिव सूचना नवनीत महगल ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 1 मई से वाहन चालकों से टोल टैक्स लिया जाएगा. इसके लिए टोल टैक्स की दरें अधिसूचिक की जाएगी. यह दरें आगरा-लखनऊ एकस्प्रेसवे पर लागू टोल टैक्स की दरों के समाना होगी. हालांकि इसमें मामूली बदलाव या अंतर हो सकते हैं.

इस महीने तक टोल टैक्स है फ्री
दरअसल, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्धघाटन किया गया था. उद्धघाटन के बाद से ही इस एक्सप्रेसवे पर सफर बिल्कुल मुफ्त था. यह मुफ्त सफर 30 अप्रैल 2022 इस महीने तक जारी है. इसके बाद 1 मई से इस एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स की वसूली की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: 'संपत्तियों को ध्वस्त कर हो रहा सत्ता की ताकत का दुरुपयोग', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर आरोप

Kasganj News: अल्ताफ की मौत के मामले में यूपी पुलिस नहीं कर पाई हाईकोर्ट के आदेश का पालन, इस वजह से हुई लापरवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget