एक्सप्लोरर

UP News: बांदा में रोडवेज की जर्जर बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Roadways Bus Fire: बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि बस की हालत जर्जर होने की वजह से बस में अचानक आग लग गई जिसके चलते यह हादसा हुआ. समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया.

Banda News: यूपी के बांदा (Banda) में आज बांदा से बबेरू (Baberu) जा रही रोडवेज बस (Roadways Bus) में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना के समय बस में करीब 30 यात्री मौजूद थे लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के चलते सभी यात्री बाल-बाल बच गए. बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि बस की हालत जर्जर होने की वजह से बस में अचानक आग लग गई जिसके चलते यह हादसा हुआ.

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बांदा डिपो की यह बस मुख्यालय से सवारियों को लेकर बबेरू कस्बे जा रही थी. देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव के नजदीक अचानक बस में आग लग गई. जिस समय बस में आग लगी उस समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि बस के इंजन में आई किसी खराबी के चलते अचानक आग लग गई थी लेकिन बस के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ही बस को रोक दिया और सारे यात्रियों को बस से बाहर निकाल दिया.

घटना के बाद तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी गई लेकिन फायर बिग्रेड की टीम लगभग पौन घंटे के बाद मौके पर पहुंची जब तक स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मिलकर बस में लगी आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान सभी यात्री सुरक्षित बच गए. बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस की हालत बहुत ही जर्जर थी जिसके चलते यह घटना हुई है.

मामले को लेकर क्या बोली पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया. इस मामले में बांदा की पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि आज देहात कोतवाली क्षेत्र में बांदा से बबेरू जा रही एक रोडवेज  बस के  इंजन में अचानक आग लग गई. सूचना के बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. घटना में किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है और सभी यात्रियों को दूसरी बस के द्वारा उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचा दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 'समय आने पर सबपर कार्रवाई होगी, हमारे पास तैयार हैं पेपर', जानिए क्यों दिया ये बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget