एक्सप्लोरर

Kanpur News: प्यार का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाया, सिंदूर भरा, फिर दोनों ने फांसी लगाकर दी जान

Kanpur News: कानपुर देहात में एक प्रेमी जोड़े ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों एक ही जाति के थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे.

Kanpur Suicide: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में समाज के तानों से तंग आकर प्रेमी युगल ने मौत (Suicide) को गले लगा लिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ये प्रेमी जोड़ा एक ही जाति का था, लेकिन दोनों के परिवार उनके संबंध के खिलाफ देते. जिसके बाद उन्होंने मौत को गले लगाना बेहतर समझा. मरने से पहले दोनों ने शादी की,  प्रेमी ने प्रेमिका का श्रृंगार किया, मंगलसूत्र पहनाया, सिंदूर लगाया और फिर एक दूसरे को गले लगाकर अंतिम विदाई दी. सुबह जब गांववाले जंगल की तरफ गए तो दोनों के शव नीम के पेड़ से लटकते मिले. 

प्रेमी जोड़े ने फांसी से लटककर दी जान

ये घटना कानपुर देहात के तारनपुर गांव की है जहां रहने वाले विनोद और शिल्पी एक ही गांव और एक ही जाति के थे. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के परिवार को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों को अलग करने के लिए कई तरह की बंदिशें लगाई और दबाव बना. लेकिन दोनों समाज के बंधनों को तोड़ देना चाहते थे. उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं थी. जब उन्हें लगा कि वो इस जन्म में एक दूसरे के नहीं हो पाएंगे तो उन्होंने मौत को गले लगा लिया. प्रेमी ने पहले प्रेमिका से शादी की, उसका श्रंगार किया, मांग में सिंदूर लगाया, मंगलसूत्र पहनाया और सोलह श्रंगार किया, इसके दोनों ने नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. 

घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप

सुबह जब गांव के लोग जंगल की ओर गए तो दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले. इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. गांव के लोग बड़ी संख्या में वहां पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. दोनों के शवों के आसपास खाने का सामान, पायल, बिछिया सब जमीन पर पड़े हुए थे. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इस मामले को लेकर लड़का और लड़की दोनों के परिवारों में से कोई भी बात करने के लिए तैयार नहीं है. वहीं पुलिस का कहना है कि पहली नजर से ये मामला खुदकुशी का लग रहा है. क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आशापाल ने कहा कि तारनपुर 22 साल के युवक और 20 वर्षीय युवती ने गांव के पास ही नीम के पेड़ से फांसी लगा ली. दोनों एक ही जाति के हैं. घटनास्थल पर नई चूड़ियां, सिंदूर भी पड़ा हुआ मिला, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget