एक्सप्लोरर

Kanpur News: दलित के आशियाने पर चला प्रशासन का बुलडोजर, परिवार ने लगाया ये गंभीर आरोप

Kanpur News: कानपुर देहात के बेड़ामऊ गांव में एक दलित परिवार को ये कहकर बेघर कर दिया गया कि उसका सरकारी आवास गांव की ग्राम समाज की जमीन पर बना है. वहीं पीड़ित परिवार कुछ और ही कह रहा है.

Kanpur News: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसने प्रशासन के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां की भोगनीपुर तहसील के बेड़ामऊ गांव में एक दलित परिवार को ये कहकर बेघर कर दिया गया कि उसका सरकारी आवास गांव की ग्राम समाज की जमीन पर बना है. परिवार उनके सामने गिड़गिड़ाता रहा लेकिन सरकारी बुलडोजर (Bulldozer) ने उनके आशियाने को जमींदोज कर दिया. इन अधिकारियों की क्रूरता यहीं नहीं थमी उन्हें घर में रखे खाने पीने से लेकर दूसरे जरुरी सामना को भी गांव में बने तालाब के पास फेंक दिया. पीड़ित परिवार ने अब जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है. 
 
बुलडोजर से तोड़ा गरीब का आशियाना
खबर के मुताबिक रामविलास अपने पूरे परिवार के साथ इसी गांव अपना गुजारा कर रहा था. साल 2016 सपा सरकार में इस परिवार को सरकारी कॉलोनी का लाभ मिला, 50 साल से जिस जमीन पर वो रह रहा था उसी जमीन पर उसने सरकारी आवास देकर पक्की छत बना ली. लेकिन बीते दिनों अचानक तहसील प्रशासन दस्तक दी और उनके आशियाने को चंद मिनटों में ही मिट्टी का ढेर बना दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने घर में रखे खाने-पीने के सामान को भी तालाब के पास फिकवा दिया. ये सब तब हुआ जब रामविलास कानपुर देहात के माटी स्थित कलेक्ट्रेट में होम गार्ड के पद पर भी काम कर चुके हैं
 
पीड़ित परिवार ने लगाया ये आरोप
रोते बिलखते परिवार का आरोप है कि उन्हें नहीं पता कि उनका घर क्यों तोड़ा गया, जबकि गांव में कई ऐसे घर हैं जो इसी तर्ज पर बनाए गए हैं. खुद को न्याय मिलता न देख पीड़ित परिवार कानपुर देहात के जिला अधिकारी कार्यालय की चौखट पर न्याय मांगने के पहुंच गया. उन्होंने बताया कि अब उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है वो जाएं तो कहां जाए. वहीं आला अधिकारी इस मामले में जांच कर न्याय देने की बात कह रहे हैं. 
 
अपर जिलाधिकारी ने कही जांच की बात
इस पूरे मामले पर अपर जिलाधिकारी गरिमा सिंह ने कहा कि बात करने पर पता चला है कि दलित परिवार ने ग्राम समाज के खलियान की जमीन पर घर बना रखा था. उप जिलाधिकारी ने पूरी जांच करने के बाद ही उसे गिराया है. लेकिन फिर भी इस मामले की दोबारा जांच के लिए कहा गया है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पीड़ित परिवार का घर सरकारी आवास पर बनाया गया था तो उसे क्यों गिराया गया. अगर जांच में ये साबित हो जाए कि उसका मकान सरकार द्वारा ही आवंटित किया गया था तो क्या दर-दर भटक रहे इस परिवार को मिली यातनाओं का जिम्मेदार कौन होगा. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget