एक्सप्लोरर

Jalaun News: खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, चेकिंग कर रहे एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर, मामला दर्ज

यूपी के जालौन में खनन माफियाओं के खिलाफ चेकिंग के दौरान देर रात एसडीएम माधोगढ़ और बंगरा चौकी इंचार्ज की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें एसडीएम और अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए.

UP News: यूपी के जालौन में डाकुओं के खात्मे के बाद अब खनन माफियाओं का खौफ हो गया है. योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी माफियाओं पर लगाम नहीं कस पा रही है. इन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि इलाके में अधिकारियों से लेकर कई कर्मचारियों पर जान पर आफत आ चुकी है.

ऐसा ही एक मामला शनिवार देर रात को सामने आया है. जहां अपने क्षेत्र से हटकर चेकिंग कर रहे माधौगढ़ एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी की गाड़ी को माफियाओं ने ट्रक से टक्कर मार दी. इस हमले में एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एसडीएम और अन्य अधिकारी बाल-बाल बच गए. इस घटना की जानकारी पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है.

ट्रक ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास का है. जहां पर माधौगढ़ एसडीएम अंगद यादव और बंगरा चौकी प्रभारी शशांक बाजपेई को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के भिंड जनपद से कुछ माफिया अवैध तरीके से खनन करके बालू ट्रक और डंपर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से ले जा रहे हैं. यह जानकारी मिलते ही माधौगढ़ एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी ने अपने क्षेत्र में चेकिंग न करते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास चेकिंग लगा दी.

इसी दौरान अवैध खनन करके आ रहे ट्रकों को अधिकारियों ने रोकने का प्रयास किया अधिकारियों को देखकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. जिससे एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर मारने के बाद माफिया मौके से ट्रक लेकर भाग गए. वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिस फोर्स को जानकारी देकर बुलाया गया. पुलिस द्वारा ट्रक का पीछा कर ट्रक ड्राइवर और ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.

Basti: यूपी के बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-कंटेनर की टक्कर में 5 लोगों की मौत

क्या कहा जालौन डीएम ने?
पूरे मामले में डीएम जालौन ने बताया कि ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान कल देर रात एसडीएम माधोगढ़ और बंगरा चौकी इंचार्ज की गाड़ी में टक्कर मार दी. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. गाड़ी और चालक को अरेस्ट कर लिया गया है. वहीं इस पूरे मामले में ट्रक मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget