एक्सप्लोरर

Etawah News: अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख ने दिया पद से इस्तीफा, जानिए- वजह

Etawah News: सपा समर्थित चकरनगर ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके खिलाफ 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव आना था पर अपनी हार देखते हुए उन्होंने पहले ही पद छोड़ दिया.

Etawah News: यूपी के इटावा (Etawah) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) समर्थित चकरनगर ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव को अपना इस्तीफा सौंपा. पंचायत अधिनियम की धारा 12 के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष ने ब्लॉक प्रमुख का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और खंड विकास अधिकारी चकरनगर के माध्यम से जिलाधिकारी को इस्तीफा भेज दिया गया है. सुनीता देवी ने कहा कि राजनीतिक दबाव की वजह से उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है. 

अविश्वास प्रस्ताव से पहले दिया इस्तीफा
दरअसल सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी खिलाफ 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव आना था लेकिन उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया. सुनीता देवी  पंचायत चुनाव में चकरनगर ब्लाक प्रमुख पद पर प्रचंड बहुमत से जीतकर आई थीं, लेकिन जब उनके पति शिवकिशोर यादव को गैंगस्टर में निरुद्ध कर कड़ी कार्रवाई की गई तो उन्ही बीडीसी सदस्यों ने पाला बदलने में देर नहीं लगाई. 44 में से 35 बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव कराने के लिए ब्लॉक प्रमुख को नोटिस थमा दिया. ऐसे में अपनी हार सुनिश्चित देख सुनीता देवी ने इस्तीफा देना ही बेहतर समझा. 

जानिए क्या है पूरा मामला?

ये पूरी कहानी 26 अप्रैल को शुरू होती है जब चकरनगर के उप जिलाधिकारी मलखान सिंह के द्वारा 7 ओवरलोड मोरम के ट्रक सीज कर दिए जाते हैं. जिसके बाद सुनीता देवी के पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव किशोर के द्वारा एसडीएम मलखान सिंह को धमकाने का आरोप लगा. इस घटना के बाद शिवकिशोर के खिलाफ शासन प्रशासन का शिकंजा कसता चला गया. उन पर एसडीएम को धमकाने के साथ-साथ यूपी व एमपी में अवैध खनन समेत दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज कर लिए गए. शिवकिशोर और उनके छोटे भाई बृज किशोर यादव को गैंगस्टर में निरुद्ध कर जेल में डाल दिया गया और करीब 4 करोड़ से अधिक की चल अचल संपत्ति को कुर्क करने के भी आदेश दे दिए गए. 

UP Politics: अखिलेश यादव से ओम प्रकाश राजभर के इस करीबी नेता ने की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर

एबीपी गंगा से बोलीं सुनीता देवी

इस पूरे मामले पर बात एबीपी गंगा से बात करते हुए सुनीता देवी यादव ने कहा कि उन्हें विरोधियों एवं राजनीतिक दबाव के चलते इस्तीफा देना पड़ रहा है क्योंकि लंबे समय से उनके पति जेल में थे एवं शासन प्रशासन के द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई के चलते उन्हें जनता के हित में कार्य करने में दिक्कत हो रही थी. इसी के चलते उन्हें इस मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ रहा है. वहीं सुनीता देवी यादव के इस्तीफा देने के बाद चकरनगर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए सपा- बीजेपी में दिलचस्प लड़ाई देखी जा रही है. इस वक्त इटावा में केवल 1 सीट बढ़पुरा ब्लॉक में ही बीजेपी का कब्जा है, बाकी जगह सपा और प्रसपा के ब्लॉक प्रमुख है. 

ये भी पढ़ें- 

Ayodhya: अयोध्या में अवैध कब्जे की लिस्ट को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया फर्जी, कहा- बदनाम करने की है साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget