एक्सप्लोरर

UP News: योगी सरकार 2.0 में अपराधियों के खिलाफ शरू हुआ अभियान, इन आरोपों में 7 दिन में 121 को सजा

Yogi Government: योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद से अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है. पिछले सात दिन में 121 अपराधियों को सजा मिल चुकी है.

Yogi Government 2.0:  उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yodi Adityanath) के दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद से अपराधियों (Criminals) के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है. इस अभियान में सबसे पहले निशाने पर हैं नाबालिग बच्चों (Minors) और महिलाओं पर बुरी नजर रखने वाले अपराधी. ऐसे अपराध और अपराधियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है और लगातार वह शासन के अधिकारियों से फीडबैक (Feedback) लेते रहते हैं.

पुलिस विभाग की हुई समीक्षा बैठक
अपराधियों के खिलाफ चल रहे इस अभियान की जानकारी लेने के लिए एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने पुलिस और अभियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर प्रदेश के सभी जनपदों में पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई कार्रवाई की समीक्षा की. समीक्षा में साफ हुआ कि माफिया, गैंगस्टर के साथ ही महिला उत्पीड़न, अवैध शस्त्र और जहरीली शराब से संबंधित मामलों में ताबड़तोड़ 121 अपराधियों को सजा दिलाई गई. एसीएस होम ने कहा कि प्रदेश के हर थाने में टॉप 10 अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. अगर कोई भी अपराध होता है तो थाना प्रभारी और उससे संबंधित पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए.

समीक्षा बैठक में दिए गए आकड़ें
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बीते एक सप्ताह में पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में 48 मामलों में सजा दिलाई गई. इसमें झांसी में 5, बरेली में 4, बाराबंकी, वाराणसी, कानपुर नगर, जालौन और सीतापुर में 3-3, चंदौली, गौतमबुद्धनगर, रायबरेली में 2-2, आगरा, बदायूं, बस्ती, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, इटावा, औरैया, अयोध्या, अमेठी, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, फतेहपुर, बांदा और भदोही में 1-1 आरोपी को सजा दिलाई गई.

महिलाओं से रेप, उत्पीड़न तथा अन्य गंभीर अपराधों में 25 लोगों को सजा दिलाई गई. इसमें 6 लोगों को उम्रकैद, 4 को 10 साल या उससे अधिक की सजा, 15 को 10 साल से कम की सजा दिलाई गई. शाहजहांपुर और बदायूं में 3-3 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा दिलाई गई. 10 साल या उससे अधिक की सजा में अलीगढ़ में 2, कानपुर और गाजीपुर में 1-1 अभियुक्त रहे जबकि 10 साल से कम की सजा में गोंडा में सबसे ज्यादा 6 अभियुक्त, जालौन में 3, मुजफ्फरनगर में 2, आगरा, अमरोहा, संभल और कानपुर में 1-1 अपराधी जेल भेजे गए.

आर्म्स एक्ट में कुल 48 मामलों में सजा दिलाई गई. सबसे ज्यादा रामपुर और बिजनौर में 9, हापुड़ में 7, मुरादाबाद में 5, गाजियाबाद में 4, फिरोजाबाद, इटावा, खीरी, सुल्तानपुर में 2-2 और संभल, कानपुर नगर, मेरठ, उन्नाव, गौतमबुद्धनगर, महोबा में 1-1 अभियुक्त को सजा दिलाई गई.

बैठक में प्रमुख सचिव न्याय प्रमोद श्रीवास्तव, डीजीपी मुकुल गोयल, एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा नीरा रावत, एडीजी क्राइम केएसपी कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:

Basti: मुर्दा पहुंचा रजिस्ट्री दफ्तर, बेच दी जमीन! बस्ती में रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों का हैरान करने वाला कारनामा

Laksar News: गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया शुगर मिल का निरीक्षण, नहीं सुन पाये किसानों की समस्या, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget