एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में टूटे पुलों को अब भी मरम्मत का इंतजार, हादसे की जांच के बाद नहीं हुई कार्रवाई

UP News: गुजरात के मोरबी हादसे के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी पुलों के निरीक्षण और जांच के आदेश दिए हैं. रिपोर्ट आने के बाद इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी. 

UP News: उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाएं चाहे वो पुल, सड़क या आग से संबंधित हों, का जीवन बेहद छोटा होता है. प्रदेश में जब भी कोई दुर्घटना होती है, पूछताछ, जांच और ऑडिट का आदेश दिया जाता है और कुछ दिनों के बाद मामले को दबा दिया जाता है. गुजरात के मोरबी हादसे के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सभी तरह के पुलों के निरीक्षण और जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को सभी झूला पुलों का ऑडिट करने के लिए कहा है. रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी. 

पुल गिरे, जांच हुई पर कार्रवाई नहीं 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पिछले साल नवंबर में पुल गिरने की आखिरी घटना सामने आई थी. शाहजहांपुर और बदायूं को जोड़ने वाला कोलाघाट पुल तीन टुकड़ों में टूट कर ढह गया था, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था. दुर्घटना को हुए एक साल हो गया है और अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, मामले की जांच की जा रही है.

वाराणसी में पुल हादसे में गई थी 18 की जान

इसी तरह मई 2018 में वाराणसी में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई थी. घटना वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने हुई थी. इस घटना में कई कारें मलबे के नीचे दब गईं और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. दुर्घटनाग्रस्त ढांचे से तीन लोगों को जिंदा निकाला गया. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को मलबे को हटाने और घायलों को मलबे से बाहर निकालने के लिए तैनात किया गया था. उत्तर प्रदेश राज्य पुल निगम द्वारा चौका घाट बस स्टैंड और लहरतारा के बीच फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा था. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था. समिति को 48 घंटे के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने को के लिए कहा गया था. बाद में परियोजना में शामिल आधा दर्जन इंजीनियरों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की भी घोषणा की गई लेकिन घटना के चार साल बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 

चंदौली में भी गिरी पुरानी पुलिया

हाल ही में 31 अक्टूबर को छठ पूजा के दौरान चंदौली जिले के सरैया गांव के पास एक पुरानी पुलिया का एक हिस्सा गिर गया और कई श्रद्धालु कर्मनाशा नहर में गिर गए. हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया काफी पुरानी थी और इसका निर्माण 1993 के आसपास किया गया था. पुलिया का स्लैब टूटने के कारण यह उपयोग में नहीं थी. छठ पूजा समारोह के दौरान स्थानीय लोग पुलिया की एक पटिया पर खड़े हो गए और अधिक वजन के कारण ये ढह गई. इस मामले में भी जांच के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लगभग 2.9 लाख किमी सड़कों का रखरखाव करता है. इसके पास नहरों, नदियों और नालों पर बने हजारों पुलों को सुरक्षित बनाए रखने का भी काम है. ब्रिज कॉरपोरेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग, चौड़ी नदियों, सहायक नदियों और मेट्रो कॉरिडोर के आसपास बनाई जा रही बड़ी परियोजनाओं की जिम्मेदारी होती है.  एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दोनों एजेंसियों ने संरचनाओं के सर्वेक्षण के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है.  

ये भी पढ़ें- UP By-Elections: मैनपुरी उपचुनाव के एलान से चढ़ा सियासी पारा, सीट बचाने के लिए एक साथ आएंगे चाचा शिवपाल और अखिलेश!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget