एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll: रामपुर में BJP करने जा रही पसमांदा मुस्लिम समाज की रैली, डिप्टी CM समेत ये लोग रहेंगे मौजूद

Rampur Bypoll 2022 News: लखनऊ के बाद बीजेपी की यह दूसरी पसमांदा मुस्लिम रैली होने जा रही है. बीजेपी नेताओ का दावा है कि इस रैली में 10 से 15 हजार पसमांदा मुस्लिम लोग शामिल होने वाले हैं.

Rampur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) में गुरुवार को गांधी स्टेडियम के मैदान में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे की तरफ से पसमांदा मुस्लिम समाज की रैली होने जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी और यूपी सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद, बलदेव सिंह ओलक सहित कई बड़े बीजेपी नेता शामिल होंगे. लखनऊ के बाद बीजेपी की यह दूसरी पसमांदा मुस्लिम रैली होने जा रही है. बीजेपी नेताओ का दावा है कि इस रैली में 10 से 15 हजार पसमांदा मुस्लिम लोग शामिल होने वाले हैं, जिनमे बड़ी संख्या सरकारी योजनाओं के मुस्लिम लाभार्थियों की रहेगी.

बड़ी संख्या में शामिल होंगे लोग
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली के मुताबिक इस रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे. बासित अली का दावा है कि रामपुर शहर विधान सभा सीट पर इस बार बीजेपी का कमल खिलेगा और सपा की साईकिल को पंचर करने का काम बीजेपी इस रैली के ज़रिए करने जा रही है. रामपुर शहर सीट को समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान का गढ़ माना जाता रहा है और वह इस सीट से दस बार विधायक रहे हैं, लेकिन 27 अक्टूबर को आज़म खान को कोर्ट से सजा होने के बाद इस सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं. यहां नामांकन शुरू हो चुके हैं और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. 

BJP मुस्लिम को टिकट देकर बना सकती है प्रत्याशी
माना यह जा रहा है कि सपा के गढ़ में कमल खिलाने के लिए इस बार बीजेपी यहां किसी मुस्लिम को टिकट देकर अपना प्रत्याशी बना सकती है ताकि सीट आसानी से जीती जा सके. क्योंकि इस सीट पर आज़ादी के बाद अभी तक बीजेपी प्रत्याशी जीत नहीं सका है. इसलिए इस बार बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व इस सीट को जितने के लिए पूरी ताकत से लगा हुआ है, क्योंकि बीजेपी ने पिछला लोकसभा उप चुनाव यहां से जीत लिया था इसलिए नेताओं के हौंसले बुलंद हैं. हालांकि अभी बीजेपी या सपा सहित किसी बड़े राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा यहां से नहीं की है, लेकिन इस बार बीजेपी नेता इस सीट को जीतने के बड़े बड़े दावे भर रहे हैं क्योंकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं और रामपुर मुरादाबाद मंडल में आता है इसलिए इस सीट पर बीजेपी को कमल खिलाना ही है.

यह भी पढ़ें:-

Rampur Bypoll: रामपुर के लिए सपा ने तय कर लिया उम्मीदवार, जानिए किसे मिल सकता है टिकट

 

 

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget