एक्सप्लोरर

Ayodhya के नरसिंह मंदिर में वर्चस्व को लेकर बमबाजी की खबर से मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला?

Ayodhya News: अयोध्या के नरसिंह मंदिर में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद के बीच बम चलने की खबर से अचानक हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि ये तेज आवाज वाला पटाखा था.

Ayodhya News: अयोध्या के रायगंज क्षेत्र में नरसिंह मंदिर (Narsingh Temple) पर कब्जे के प्रयास में बम चलने की सूचना से अचानक हड़कंप मच गया. इस मामले में पुलिस (Ayodhya Police) ने दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है. यह पूरा मामला मंदिर के स्वामित्व को लेकर वर्चस्व के चलते हुआ. अयोध्या पुलिस इस मामले में बमबाजी की घटना से इंकार कर रही है. पुलिस इस मामले में तेज आवाज के पटाखे के इस्तेमाल की बात कह रही है. वहीं इस घटना के बाद कई साधु संत अयोध्या कोतवाली पहुंच गए. पुलिस इस पूरे विवाद को सुलझाने की कोशिश में लग गई है. 

महंत रामशरण दास ने की शिकायत

नरसिंह मंदिर के सर्वराकार और महंत रामशरण दास ने जो पुलिस को तहरीर दी है उसके अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 4 बजे मंदिर के छत पर तेज आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर जब मंदिर में मौजूद लोग छत पर पहुंचे तो एक घुमक्कड़ साधु रामशंकर दास गाली गलौज करते हुए दहशत फैलाने लगा.  इसके पहले भी वो नशे की हालत में उनके साथ गाली गलौज कर धमकाता रहा है. उसने धमकी दी कि मंदिर छोड़कर चले जाओ नहीं तो बोरे में भरकर सरयू में प्रवाहित कर दूंगा. दरअसल राम शंकर दास भी इसी मंदिर में पुजारी है और पूजा पाठ में सहयोग देता है. 

आखिर किस बात को लेकर है विवाद
वहीं सूत्रों की माने तो नरसिंह मंदिर पर वर्चस्व को लेकर पिछले दो सालों से विवाद चल रहा है. मंदिर के महंत रामशरण दास की उम्र इस समय 92 वर्ष हो चुकी है. इसलिए मंदिर के पुजारी रामशंकर दास समेत कुछ लोग उनको हटाकर मंदिर पर अधिकार चाहते है. इसी को लेकर वर्चस्व की यह लड़ाई गंभीर मोड़ लेती जा रही है. अब अयोध्या कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मंदिर में बमबाजी नहीं बल्कि तेज आवाज वाले पटाखे का इस्तेमाल हुआ है. 
Shahjahanpur News: एंबुलेंस नहीं मिली तो बीमार मां को ठेले पर लादकर 4 किमी चलकर अस्पताल ले गया बेटा, रास्ते में हुई मौत

मामले को सुलझाने में जुटी पुलिस
अयोध्या के सीओ राजेश तिवारी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नरसिंह मंदिर के सामने पटाखे जैसी आवाज आई थी. इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई. इस मामले में दोनों को थाने लाया गया है. विधिक कार्रवाई की जा रही है पटाखा जैसी आवाज आई थी. पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी. पुलिस ने अभी दोनों पक्षों के 3-3 लोगों को हिरासत में लिया है. 

ये भी पढ़ें- 

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget