एक्सप्लोरर

Amethi: अमेठी के पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग, कमरे में बंद कर छात्र का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न

Amethi News: पीड़ित छात्र ने बताया कि 17 अक्टूबर को कॉलेज में कुछ सीनियर छात्रों ने उसे कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील रैंगिंग की. इन छात्रों ने 1 घंटे उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया.

Amethi News: अमेठी के जगदीशपुर स्थित संजय गांधी पॉलिटेक्निक (Sanjay Gandhi Polytechnic) में छात्र से रैगिंग (Ragging) का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कॉलेज में पढ़ने वाले वाले सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र से अश्लील रैगिंग की. पीड़ित छात्र की शिकायत के तीन हफ्ते बाद जब एसपी (SP) ने मामले में हस्तक्षेप किया तो पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार भी किया है. वहीं कॉलेज प्रशासन की तरफ से भी कार्रवाई की गई है. 

सीनियर छात्रों ने की अश्लील रैगिंग

दरअसल ये पूरा मामला कमरौली थाना क्षेत्र के संजय गांधी पालीटेक्निक का है. जहां पढ़ने वाले मैकेनिकल इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर के छात्र आदर्श कुमार पांडेय से कॉलेज के ही चार सीनियर छात्रों नवीन विश्वकर्मा,आशुतोष, शिवा रंजन और अभिषेक कुमार ने अश्लील रैगिंग की. इतना ही नही सीनियर छात्रों ने आदर्श को कमरे में घंटों बंद रखा और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. अपने साथ हुई  रैगिंग से आहत छात्र ने पूरे मामले की जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी और पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई.

एसपी के निर्देश पर केस दर्ज

छात्र द्वारा शिकायती पत्र देने के बावजूद पुलिस ने घटना के 22 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की, इसके बाद पीड़ित छात्री एसपी इलामारन से मिला और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. छात्र की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल कमरौली थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. 

पीड़ित छात्र ने बताई पूरी कहानी

वहीं पूरे मामले पर पीड़ित छात्र ने बताया कि वो 17 अक्टूबर को वो किताबें खरीदकर कॉलेज जा रहा था, जिसके बाद कैम्पस में उसे कुछ सीनियर छात्र मिले. इन्होंने उसे कमरे में बंद कर रैगिंग की, आरोपी छात्रों ने एक घंटे तक उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया. इस मामले को छात्र ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस दोनों के सामने रखा लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं सीनियर छात्रों से उसे धमकी भरे फोन आने लगे, जिसके बाद उसने एसपी दफ्तर पहुंचकर गुहार लगाई. 

ये भी पढ़ें- यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात के बाद अपर्णा यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget