एक्सप्लोरर

Amethi News: खेत में घुसे सांड को खदेड़ना पड़ा भारी, किसान को ही पटक-पटक कर मारा, हुई मौत

Amethi News: रामकृष्ण यादव को खबर मिली कि उनके खेत में सांड घुस आया है, जिसे खदेड़ने के लिए वो खेत गए लेकिन सांड ने उन पर ही हमला बोल दिया. इस दौरान उन्हें बचाने आए तीन लोग भी घायल हो गए.

Amethi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तमाम दावों के बावजूद आवारा पशुओं की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन छुट्टा पशुओं की वजह से कोई न कोई हादसा हो जाता है. यूपी के अमेठी (Amethi) में एक सांड के हमले में एक शख्स की जान चली गई, जबकि उसे बचाने आए तीन लोग घायल हो गए. ये सांड उसके खेत में घुस गया था. किसान को जब इसकी खबर लगी तो वो अपनी फसल को बचाने के लिए खेत पहुंच गया. लेकिन अपने खेत से सांड को खदेड़ना उसे भारी पड़ गया. सांड ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया.

सांड के हमले में किसान की मौत

ये दर्दनाक घटना अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र की है. यहां के गोबरे गांव में रहने वाले रामकृष्ण यादव को सुबह खबर मिली कि उनके खेत में सांड घुस आया है. ये खबर मिलते हैं 59 वर्षीय रामकृष्ण यादव सांड को खदेड़ने के लिए खेत में पहुंच गए. जब उन्होंने सांड के खेत से बाहर निकालने की कोशिश की तो सांड ने उन पर ही हमला बोल दिया. सांड को बेकाबू होते देख रामकृष्ण को बचाने के लिए गांव के तीन और लोग भी वहां पहुंच गए, लेकिन सांड ने उन्हें भी टक्कर मारकर घायल कर दिया. 

किसान की मौत के बाद गांव में कोहराम

इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद रामकृष्ण यादव को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं तीन घायलों का भी इलाज किया जा रहा है. मृतक के बेटे अमरीश यादव ने बताया कि सांड के हमले की वजह से उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक रामकृष्ण यादव लखनऊ स्थित सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे. वो अभी पांच नवंबर को ही घर पर आए थे. पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. 

ये भी पढ़ें- In Pics: लखनऊ में लालपुर आंगनवाड़ी पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने जमीन पर बैठकर की बच्चों से बात, देखिए- तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget