एक्सप्लोरर

UP News: रेप के बढ़ते मामलों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा- रेप पीड़ितों के प्रति समाज का रवैया उदासीन

Allahabad High Court: कोर्ट ने कहा कि एक बलात्कारी असहाय महिला की आत्मा को नीचा दिखाता है और इसके बाद कोर्ट ने एक बलात्कारी की जमानत याचिका को रद्द कर दिया.

UP News: रेप के बढ़ते मामलों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की है.  कोर्ट ने कहा कि वैसे तो हम सभी क्षेत्रों में महिलाओं के अधिकारों का जश्न मना रहे हैं, लेकिन हम उनके सम्मान के लिए कतई चिंता नहीं दिखाते हैं. हाईकोर्ट की टिप्पणी, यौन अपराधों की पीड़ितों की मानवीय गरिमा के उल्लंघन के प्रति समाज के उदासीन रवैए का एक दुखद प्रतिबिंब है.

असहाय महिला की आत्मा को नीचा दिखाता है बलात्कारी
कोर्ट ने कहा, सामान्य रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराध और विशेष रूप से बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं और यह अत्यंत चिंता की बात है. कोर्ट ने आगे कहा, 'एक बलात्कारी न केवल पीड़ित की गोपनीयता और व्यक्तिगत अखंडता का उल्लंघन करता है, बल्कि उसे मानसिक चोट भी पहुंचाता है. बलात्कार केवल एक शारीरिक हमला नहीं है, यह अक्सर पीड़िता के पूरे व्यक्तित्व को नष्ट कर देता है. एक हत्यारा अपने शिकार का भौतिक शरीर को नष्ट कर देता है जबकि एक बलात्कारी असहाय महिला की आत्मा को नीचा दिखाता है.'

हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका को किया खारिज
हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी की जमानत अर्जी को अपनी इन टिप्पणियों के साथ खारिज किया. हाई कोर्ट ने औरैया जिले के आरोपी अयूब खान उर्फ गुड्डू को कोई राहत देने से इंकार करते हुए जिला अदालत के फैसले को बरकरार रखा. आरोपी के खिलाफ एक महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था

आरोपी ने अपने बचाव में दी ये दलील
वहीं आरोपी की तरफ से बचाव में दलील दी गई थी घटना के 17 दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई गई. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि भारत के ग्रामीण इलाकों की जो हालत है उसमें घटना के तुरंत बाद पुलिस स्टेशन जाकर केस दर्ज कराने की उम्मीद नहीं की जा सकती और आरोपी को सिर्फ देरी के आधार पर कोई राहत नहीं दी जा सकती.

23 जून की घटना, 9 जुलाई को दर्ज हुआ केस
रेप का यह मामला 23 जून 2021 का है जबकि इस मामले में 9 जुलाई को केस दर्ज कराया गया. अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित महिला की योनि स्वैब में शुक्राणु नहीं मिलने की दलील को भी नकारा. कोर्ट ने कहा कि शुक्राणु सिर्फ 5 दिन के आस-पास ही रहते हैं. जब 17 दिन बाद एफआईआर दर्ज हो रही हैं तो शुक्राणु कैसे मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

UP News: यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की तैयारी, नहीं करनी होगी भागादौड़, एक कॉल पर आएगी एंबुलेंस

UP Politics: गोंडा पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने Akhilesh Yadav और ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना, चुटकी लेते हुए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget