एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा से गठबंधन टूटने के बाद किस पार्टी का दामन थामेंगे ओपी राजभर? दिए ये संकेत

UP News: समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी ड्रामे का आज अंत हो गया. सपा ने ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन तोड़ दिया, जानिए राजभर अब किसके साथ जा सकते हैं.

UP News: ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी ड्रामे का आज अंत हो गया. सपा (SP) ने एक पत्र जारी कर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) को बाहर का रास्ता दिखा दिया. सपा की ओर से जारी पत्र में दोनों नेताओं को को साफ शब्दों में कह दिया गया है कि वे जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं. जिसके बाद ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया भी सामने आई. एबीपी गंगा से बात करते हुए राजभर ने कहा कि उन्हें भी ये 'तलाक' मंजूर है. 

किस पार्टी के साथ जा सकते हैं राजभर

सपा से गठबंधन टूटने के बाद सवाल उठता है कि ओम प्रकाश राजभर का आगे का कदम क्या होगा. ओम प्रकाश राजभर काफी सुलझे हुए नेता माने जाते हैं. वो अपना हर कदम बहुत सोच समझकर उठाते हैं. सपा के खटपट के बीच उन्होंने कई बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती की तारीफ कर चुके हैं. यही नहीं बीच में तो इस तरह से कयास भी सामने आए कि वो बीजेपी में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन राजभर के दिमाग में क्या चल रहा है इसे लेकर एबीपी गंगा की टीम ने उनसे बात की. 

एबीपी गंगा को दिया जवाब

एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि सपा से तलाक के बाद अब वो क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि हमें ये तलाक कबूल हैं. इसके साथ ही उन्होंने बसपा में जाने के संकेत दिए और कहा कि बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद. अब हम बसपा सुप्रीमो मायावती का दरवाजा खटखाटएंगे. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्वांचल में उनकी पार्टी का मजबूत संगठन हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर बसपा के साथ उनके समाज का वोटर जुड़ जाएगा तो बसपा और मजबूत होकर उभरेगी.

क्रॉस वोट करने वाले विधायकों का पता लगा पाएगी सपा? शिवपाल यादव के बाद अब ओम प्रकाश राजभर ने कही ये बात

सपा ने सुभासपा से गठबंधन तोड़ा

आपको बता दें कि शनिवार को सपा कार्यालय से जारी चिट्ठी में राजभर पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया. चिट्ठी में लिखा गया है, 'ओमप्रकाश राजभर जी, समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है. आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कररहे हैं. अगर आपको लगता है कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं.' 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: 'जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां जाएं', समाजवादी पार्टी की ओपी राजभर और शिवपाल यादव को खरी-खरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget