एक्सप्लोरर

Ayodhya News: यूपी की रामनगरी में बसाया जा रही है नव्य अयोध्या, जानिए क्या होगा यहां खास

Ayodhya में नव्य अयोध्या का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें इस टाउनशिप में 30 राज्यों के लिए अतिथि गृह का निर्माण होगा. इसके अलावा 80 अंतरराष्ट्रीय भवन होंगे जिन्हें अन्य देश अपने लिए ले सकेंगे.

Ayodhya News: एक तरफ अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ इसे विश्वस्तरीय आध्यात्मिक पर्यटन नगरी बनाने का काम भी जारी है. इसी कड़ी में नव्य-भव्य अयोध्या का निर्माण होना है जिसका शिलान्यास एक से डेढ़ महीने में कराने की तैयारी है. हाल ही में जब सीएम योगी (CM Yogi)अयोध्या पहुंचे तो इस नव्य अयोध्या या कहें टाउनशिप को लेकर भी जानकारी ली. इस नव्य अयोध्या को तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है यूपी आवास विकास परिषद को. एबीपी गंगा ने जाना की आखिर कैसी होगी नव्य अयोध्या और इसमें क्या खास होगा. एबीपी गंगा ने उस मॉडल को भी अपने कैमरे में कैद किया जिसे देखकर आप समझ सकते हैं की ये नव्य अयोध्या दिखने में कैसी होगी.

30 राज्यों के लिए बनेगा अतिथि गृह

पहले इस टाउन शिप का प्रोजेक्ट 1194 एकड़ का था. लेकिन बाद में इसे 241 एकड़ और बढ़ाया गया. जिसके बाद अब ये टाउनशिप 1435 एकड़ की होगी. इस टाउनशिप में 30 राज्यों के लिए अतिथि गृह का निर्माण होगा. इसके अलावा 80 अंतरराष्ट्रीय भवन होंगे जिन्हें अन्य देश अपने लिए ले सकेंगे. आवास विकास परिषद् के अधिकारियों ने बताया की अभी तो इसका शिलान्यास भी नहीं हुआ और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक ने अपने भवन के लिए संपर्क भी कर लिया है यहां 10 हज़ार रेजिडेंशियल प्लॉट्स भी होंगे. ये प्लाट 150 से 300 स्क्वायर मीटर तक होंगे. इस टाउनशिप को वैदिक मापदंड पर बनाया जायेगा जिसमे कोई भी घर साउथ फेसिंग यानी दक्षिण मुखी नहीं होगा. यहां होटल, धर्मशाला, मठ, सामाजिक संसथान, व्यावसायिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज,अस्पताल भी होंगे.

BHU News: IIT BHU, ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी से मिलाएगा हाथ, ज्वॉइंट पीएचडी जैसी कई योजनाओं की हो सकती है शुरुआत

टाउनशिप में बनेंगे 4 एंट्री गेट

आवास विकास परिषद् के अपर आयुक्त व् सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया की इस टाउनशिप में प्रवेश और निकासी के 4 मुख्य गेट होंगे. जिनकी सड़कें 100 मीटर चौड़ी होंगी. टाउनशिप के अंदर भी जो सबसे कम चौड़ी सड़क होगी वो भी 24 मीटर से कम नहीं होगी. पूरी टाउनशिप को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा. जिससे बिजली की अधिकतर जरूरत सोलर एनर्जी से पूरी हो. इसके अलावा 15 फीसदी क्षेत्र में ग्रीनरी होगी. इसे वैदिक पद्धति से बनाया जा रहा जिसमें ब्रह्मस्थान से राममंदिर की ध्वजा नज़र आएगी.

जमीन के लिए किसानों को दी 4 गुना कीमत

उन्होंने ये भी बताया कि, यहां से राम मंदिर की दूरी 6 किलोमीटर, रेलवे स्टेशन 3 किलोमीटर और हवाई अड्डा 8 किलोमीटर की दूरी पर होगा. यहां जो होटल, सामुदायिक केंद्र तैयार होंगे उनमें एक समय पर 40 हज़ार लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी. डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया की ये टाउनशिप 2 चरण में बसाई जायेगी. इसमें पहला चरण 588 एकड़ का है. इसमें से करीब 75 फीसदी जमीन खरीदी जा चुकी है. विभाग के 100 दिन के लक्ष्य के तहत यहां आवंटन शुरू किया जाना भी शामिल है. जमीन के लिए किसानों को 4 गुना कीमत दी जा रही है.

Noida CEO रितु माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली राहत, 13 मई तक गिरफ्तारी पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget