एक्सप्लोरर

UP Nature Bird Festival: यूपी नेचर-बर्ड फेस्टिवल का आगाज, सैलानी पक्षियों की चहचहाहट-सुंदरता का लेंगे आनंद 

Mahoba News: यूपी के महोबा के विजय सागर पक्षी विहार में झील किनारे एक 5 सितारा टेंट सिटी भी बनाई गई है. पर्यटक अब होटलों के बजाय यहां रुक कर पक्षियों की चहचहाहट का आनंद ले सकेंगे .

UP Nature Bird Festival: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के महोबा (Mahoba) जिले में प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 'यूपी नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल' (Uttar Pradesh Nature and Bird Festival) का आयोजन किया गया है. यहां झील के किनारे एक पांच सितारा टेंट सिटी भी बसाया गया है, जिसमें प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए आने वाले पर्यटक रुकेंगे. वन्यजीव और पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार (Dr. Arun Kumar) ने फीता काटकर गुरुवार को इस फेस्टिवल का उद्घाटन किया. इस मौके पर रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

इतने प्रकार के पक्षी एक साथ जमा होते हैं यहां

दरअसल, हजारों किलोमीटर का हवाई सफर तय कर के महोबा के विजय सागर पक्षी विहार में हर साल जाड़े के मौसम में लाखों की तादाद में आने वाले प्रवासी पक्षियों की किलकारियां यहां गूंजती है. इन्हीं प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने इस बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया है. महोबा की झीलों में विदेशों से आने वाले इन पक्षियों में मुख्य रूप से क्रेन, साइबेरियन क्रेन, सुर्खाब, सीक पर, लाल सर करोल, नकता , मतामर, पंकौआ , पनडुब्बी , जल मुर्गी, घोघिला , अंधा बगुला, सारस, दोख, चमटा आदि शामिल है.

सैलानियों के ठहरने के लिए है विशेष इंतजाम

तीन दिवसीय वर्ल्ड फेस्टिवल के सातवें संस्करण को देखने और अपने कैमरे में कैद करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफर सहित टूर ऑपरेटर्स और बड़ी संख्या में सैलानी महोबा में आए हुए हैं. इनके ठहरने के लिए सभी सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी बनाई गई है. महोबा आने वाले देशी और विदेशी साइबेरियन पक्षियों की चहचहाहट के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने फीता काटकर फेस्टिवल का शुभारंभ किया है. इस दौरान अलग-अलग विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को देखकर बुंदेलखंड की कला और हस्तशिल्प की भी जमकर सराहना की गई. 

महोबा की बदलेगी तस्वीर

यहां एक जनपद, एक उत्पाद के तहत मंडल के सभी जनपदों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसके साथ ही वन विभाग की ओर से चित्र प्रदर्शनी लगाकर नेचर के विभिन्न पहलुओं को भी दर्शाया गया है. उत्तर प्रदेश के अति पिछड़े महोबा को ईकोटूरिज्म के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल की जमकर प्रशंसा हो रही है. खुद वन पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि महोबा की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम उत्तर प्रदेश सरकार करने जा रही है. यह बड़ा मौका है कि बर्ड फेस्टिवल की मेजबानी महोबा कर रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई की इस आयोजन के बाद टूर ऑपरेटर्स ग्रुप राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को लाने का काम करेंगे, जिससे न केवल महोबा का विकास होगा. साथ-साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेगी. 

 पांच बड़ी झीलें हैं महोबा शहर में

महोबा शहर में पांच बड़ी झीलें हैं, जिनमें बहुत बड़ी तादाद में विदेशों से कई तरह की प्रजातियों के प्रवासी पक्षी हर साल आते हैं. खूबसूरत और दिलकश दिखने वाले इन प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इस बर्ड फेस्टिवल के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि इ फेस्टिवल के जरिए महोबा जिले में पशु-पक्षी प्रेमियों और पर्यटकों को सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगे. बर्ड फेस्टिवल के साथ ही महोबा जिले के विजय सागर पक्षी विहार में झील के किनारे एक पांच सितारा टेंट सिटी भी बनाई गई है. पक्षी देखने आने वाले पर्यटक अब होटलों के बजाय इस टेंट सिटी में रुक कर सुबह-सुबह पक्षियों की चहचहाहट का आनंद ले सकेंगे .

ये भी पढ़ेंः Ayodhya News: राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 10 बजे तक का दिया समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

Embed widget