एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: सपा मेयर उम्मीदवार काजल निषाद का बीजेपी पर तंज, कहा- 'मायके से डोली और ससुराल से उठती है अर्थी'

UP Nagar Nikay Chunav 2023: काजल निषाद ने कहा कि डॉ. संजय निषाद एमएलसी हो गया, बेटा सांसद और विधायक हो गया है, लेकिन समाज के लिए वे किसी काम के नहीं हैं. वह समाज के हितैषी नहीं हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी से गोरखपुर मेयर पद का टिकट पाने वाली टीवी अभिनेत्री और सपा नेत्री काजल निषाद (SP Mayor candidate Kajal Nishad) ने कहा कि इस बार सपा ने उन्हें टिकट दिया है तो फाइट तगड़ी होगी. वे पूरे जोश और जुनून के साथ चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि जब-जब काजल निषाद को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है, उन्होंने तगड़ी फाइट दी है. काजल निषाद ने कहा कि जब भी वे चुनाव मैदान में उतरी हैं, पूरे जोश और जुनून के साथ उतरी हैं. शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हैं कि पहली बार उन्होंने मेयर पद के लिए निषाद महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है.

समाजवादी पार्टी से काजल निषाद को गोरखपुर मेयर पद पर टिकट देकर प्रत्याशी बनाने के बाद गोरखपुर पहुंची काजल निषाद ने एबीपी गंगा से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि गोरखपुर उनका ससुराल है. उन्होंने कहा कि मायके से डोली और ससुराल से अर्थी ही उठती है. गोरखपुर में उनका घर और ससुराल है. उनका राजनीतिक करियर भी यहां पर मजबूत है. जब भी उन्होंने लड़ाई लड़ी है, उनकी हार हुई है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन यह सभी को पता है कि इस लड़की के अंदर इतनी हिम्मत है, यह कोशिश लगातार करती है. कोशिश करते रहिए निश्चित है कि आप की जीत होगी. यहां पर भी कड़ी टक्कर है. जरूरी नहीं है कि जीत यहां से होगी, लेकिन सबको पता है कि सबका प्यार सहयोग आशीर्वाद रहा, तो कहीं न कहीं कुछ न कुछ परिवर्तन जरूर होगा.

संजय निषाद पर क्या कहा
काजल निषाद ने निषाद समाज कि लोगों को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉक्टर संजय निषाद को लेकर आह्वान करते हुए कहा कि "बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर, पंछी को छाया नहीं, फल लगे अति दूर." उन्होंने कहा कि खजूर का पेड़ ना ही पंथी को छाया देता है, फल भी बहुत दूर लगता है. विशाल तो वह होता है, लेकिन किसी काम का नहीं होता है.

काजल ने कहा कि डॉ. संजय निषाद एमएलसी हो गया बेटा सांसद और विधायक हो गया है, लेकिन समाज के लिए वे किसी काम की नहीं हैं. समाज को समझ जाना चाहिए था कि उन्होंने कहा था कि आम का पेड़ लगाएंगे और पूरे समाज को फ्री में मीठा फल चखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह समाज के हितैषी नहीं हैं. महंगाई, रोजगार, शिक्षक भर्ती, साफ-सफाई, बिजली चली जाती है, नाली जाम हो जाती है. उनकी कॉलोनी में पानी की बहुत समस्या है.

काजल ने चर्चित गायिका का गीत गाते हुए भाजपा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी भले ही भाजपा के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में आ जाएं, लेकिन वे भी डरने वाली नहीं हैं, वह सीधी टक्कर देंगी. वे जनता के मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी हैं. वे जुनून और जोश के साथ कोशिश करेंगी.

Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के साथ मारे गए शूटर गुलाम के जनाजे में शामिल नहीं होगा परिवार, मां-भाई का शव लेने से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget