एक्सप्लोरर

आगरा में बच्ची का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने लगाया बलि का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Agra Crime News: आगरा में बीते दिनों एक 10 वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने बच्ची के गुम होने के पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं आज बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

Agra News Today: आगरा में बीते दिनों एक 10 वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी, आज यानी शुक्रवार (1 नवंबर) को बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. 

बीते दिनों लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची का शव प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला. लापता बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. क्षेत्र में चर्चा है कि मासूम की हत्या बलि देने के लिए की गई है. हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी.

यह पूरा मामला आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां से मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने बच्ची को काफी तलाश किया पर कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने भी मासूम को ढूंढने के लिए कड़ी मशक्कत की पर कामयाबी हाथ नहीं लगी और आज उसका शव झाड़ियों में प्लास्टिक के बंद बोरे में मिला.

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मासूम बच्ची की हत्या की से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों चाह रहे थे कि बंद बोरे को खोलकर बच्ची के शव को पुलिस दिखाए.

ग्रामीणों में चर्चा है मासूम का शव बंद बोरे में निर्वस्त्र नहीं है और शरीर पर कटे होने के निशान है. ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि मासूम की हत्या तंत्र मंत्र के चलते की गई है. दूसरी तरफ पुलिस ने कहा है कि मासूम की हत्या की हर एंगल से जांच की जा रही है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा. 

सीसीटीवी से मिला सुराग
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि कल शाम को बच्ची लापता हो गई थी. इस बारे में परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी थी. पुलिस जांच में सीसीटीवी में बच्ची झाड़ियों की ओर जाती हुई नजर आ रही है. उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने सर्च किया तो बंद बोरे में बच्ची का शव मिला है.

एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि बच्ची की हत्या कैसे की गई है. एसीपी ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: 'अतिथि देवो भवः' के रंग में रंगेगा प्रयागराज, 65 प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget