एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के बयान पर अनिल राजभर का निशाना, कहा- 'वह राजनीति में कलंक'

UP News: ओम प्रकाश राजभर अपने एक बयान को लेकर इन दिनों घिर गए हैं. उन्होंने यह कहा थि कि सभी बड़े गुंडे उन्हें सलाम करते हैं. उनके इस बयान पर अब यूपी के मंत्री हमलावर हैं.

UP Politics News: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बयान कि 'वो सबसे बड़े गुंडे हैं और सभी बड़े गुंडे उन्हें सलाम करते हैं', पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने निशाना साधा है. अनिल राजभर (Anil Rajbhar) ने कहा कि ऐसे लोग राजनीति में एक कलंक के रूप में काम कर रहे हैं. यह कब क्या कहेंगे, कब अपनी कही बात से पलट जाएंगे यह भरोसा नहीं. मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे को किसने विधायक बनाया? मुख्तार अंसारी के बेटे के साथ बांदा तक की यात्रा किसने की? ऐसे लोगों से क्या उम्मीद लगा सकते हैं? इनसे पिछड़े क्या उम्मीद लगाएंगे? 

सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान और उस पर बसपा अध्यक्ष मायावती के ट्वीट को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि सपा मौर्या के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रही. सपा के पास कुछ बचा नहीं है. सपा ने पहले जाति के नाम पर हमेशा बांटने का काम किया, अब धर्म के नाम पर बांटकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहती है. जो स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ वह कोई घटना नहीं है. वह एक वर्ग की प्रकृति और स्वभाव है जिसका नेतृत्व आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं. दलित इसे भूला नहीं है. प्रदेश में दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न सपा की सरकार में हुआ. सबसे ज्यादा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का काम सपा की सरकार में हुआ. यह जो दलित हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं उसे दलित स्वीकार करने वाला नहीं. निकाय का चुनाव आ रहा परिणाम में सब सामने आ जाएगा. 2024 में लोकसभा चुनाव होगा उसमें जो परिणाम आएंगे वह इन लोगों की हैसियत, इन लोगों की स्थिति फिर स्पष्ट कर देंगे.
 
दूसरे कार्यकाल में 32 हज़ार सरकारी नौकरी दी- अनिल राजभर
सीएम योगी द्वारा सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटने पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मिशन रोजगार पर सरकार लगातार काम कर रही. युवा शक्ति हमारी प्राथमिकता है. आज भी नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ. अब तक दूसरे कार्यकाल में 32,000 सरकारी नौकरी हम दे चुके. 5 लाख से ज्यादा निजी क्षेत्र में युवाओं को समायोजित करने का काम किया है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने पर अनिल राजभर ने कहा कि सारे बंधनों को तोड़कर मोदी सरकार काम कर रही है. नेता जी को आज जो पद्म विभूषण देने का काम दिल्ली की सरकार ने किया चारों तरफ उसका स्वागत हो रहा. उसमें भी कुछ लोग राजनीति खोज रहे जो बहुत गलत है. जो खांटी समाजवादी है वह सब इसका स्वागत कर रहे.
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget