एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में मजार तोड़ने से तनाव, हंगामे के बाद पुलिस अलर्ट, भड़के सपा विधायक अतुल प्रधान

Meerut News: यूपी के मेरठ में मजार तोड़ने के बाद तनाव शुरू हो गया है जिस पर सपा विधायक अतुल प्रधान ने रोष व्यक्त किया है वहीं हंगामे पर पुलिस भी अलर्ट नजर आ रही है.

मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के असामाजिक तत्वों ने जुड्डी बब्बल शाह कब्रिस्तान में स्थित आधा दर्जन से अधिक मजारों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सुबह जब स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. 

मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में कब्रिस्तान पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया. अचानक बढ़ी भीड़ और तनावपूर्ण माहौल की सूचना पर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया.

एसडीएम और सीओ ने पाया हालातों पर काबू

एसडीएम मवाना और सीओ मवाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लिया. अधिकारियों ने समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद समुदाय के लोगों ने हंगामा समाप्त किया.

सपा विधायक ने जताई नाराजगी

घटना को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश का हिस्सा हैं. विधायक ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

मामले पर एसपी ने दी ये जानकारी 

एसपी देहात राकेश मिश्र ने बताया कि पुलिस को एक खेत में स्थित मजार के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मजार की तत्काल मरम्मत करा दी गई है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना के पीछे जो भी असामाजिक तत्व हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार का तनाव और न बढ़े. प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget