एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: फर्जी तरीके से मदरसा चलाने में प्रतापगढ़ नंबर वन, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात

Pratapgarh News: फर्जी मदरसे संचालित करने के मामले में प्रतापगढ़ नंबर वन पर है. इस जिले में 89 बिना मान्यता प्राप्त मदरसे धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं जो प्रयागराज मण्डल के चारों जिलों में सबसे ज्यादा हैं.

UP Madrasa Survey: यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में मदरसों को लेकर हुए सर्वे (Madrasa Survey) में चौंकाने वाले तथ्य खुलकर सामने आए हैं. यूपी सरकार के निर्देश पर जब यहां मदरसों का सर्वे किया गया तो पाया कि प्रतापगढ़ में सबसे 89 बिना मान्यता प्राप्त मदरसे धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं. प्रयागराज (Prayagraj) मंडल में प्रतापगढ़ इस मामले में टॉप पर है.

सरकार ने 12 बिंदुओं पर मदरसों की जांच करने का निर्देश दिया था जिसके बाद जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने मजिस्ट्रेटों की अगुवाई में जांच टीमों का गठन किया और ये टीमों महीनों तक गांव-गांव खाक छानती रही और मदरसों की हकीकत खंगालने में जुटी रही. जांच का मुख्य बिंदु बिना मान्यता के संचालित मदरसों की फंडिंग का स्रोत खंगालना था क्योंकि अक्सर मदरसों पर तरह-तरह के आरोप लगते रहे है. जांच के बाद सदर तहसील में 16, रानीगंज में 29, पट्टी में 16, कुंडा में 13 व लालगंज तहसील में 15 मदरसे ऐसे पाए गए जो बिना मान्यता के सन्चालित किए जा रहे थे, बताया जा रहा है कुछ मदरसों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर मान्यता हासिल करना चाहते है लेकिन मान्यता देने पर रोक लगी हुई है और ये मदरसे इस आस में संचालित किए जा रहे हैं कि देर सबेर शायद इनको मान्यता मिल जाए.

जानिए क्या कहते हैं अल्पसंख्यक अधिकारी

अल्पसंख्यक अधिकारी एसएन तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर मदरसों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है. जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है. जिले में 160 मान्यता प्राप्त मदरसे है इसके अलावा 89 मदरसे बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं. ये मदरसे चंदे और फीस द्वारा संचालित होते है. इनमें कई मदरसे तो ऐसे है जो फीस नहीं लेते सिर्फ चंदे के बूते संचालित हो रहे है. इनके पास संस्था के नाम से जमीन व भवन भी हैं. तमाम मदरसे मान्यता तो लेना चाहते है लेकिन मान्यता पर रोक के चलते इन्हें मान्यता नहीं मिल सकी है तो वहीं कुछ मदरसे ऐसे भी है जो मान्यता नहीं लेना चाहते. 

ये भी पढ़ें-  जयंत चौधरी की चिट्ठी का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना दिया ये जवाब, कहा- मेरी कोई...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget