एक्सप्लोरर

हरदोई में 6 महीने से लापता युवक का गन्ने के खेत मे मिला कंकाल, परिजनों ने कपड़ों से की पहचान

UP Crime: यूपी के हरदोई में 6 महीने पहले लापता हुए युवक का कंकाल गन्ने के खेत में मिला है. कंकाल की पहचान कपड़ों से की गई है. एएसपी मार्तंड सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है.

Hardoi  News: हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में 6 महीने से लापता युवक का कंकाल गन्ने के खेत मे पाया गया. कपड़ों से परिजनों ने इसकी पहचान की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया. एएसपी पश्चिमी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और बताया कि कंकाल की पहचान कराने के लिए डीएनए कराया जाएगा. मृतक का कंकाल देखकर घरवालों के बीच गम का महौल है. 

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहमदनगर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत मे काम कर रहे लोगों ने गन्ने के खेत मे एक मानव कंकाल देखा. इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई. कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान राजकुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र भगवान शरण प्रजापति निवासी अहमदनगर के रूप में की गई. बताया जाता है कि यह राजकुमार 24 जून 2024 से घर से लापता था और परिजनों के द्वारा 17 जुलाई 2024 को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. उसकी तलाश की जा रही थी परंतु कोई जानकारी नही मिली थी. 

एएसपी मार्तंड ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की
मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया. मामले की जानकारी पाकर एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर घटनास्थल का निरीक्षण किया. एएसपी ने बताया कि परिजनों ने कपड़ों से पहचान तो कर ली है. आवश्यक कार्यवाई की जा रही इसके साथ ही पहचान पुष्ट करने के लिए मृतक का डीएनए भी कराया जाएगा. जिसके बाद पहचान उजागर होगी. उन्होंने बताया की जिस समय युवक लापता हुआ था उस समय बाढ़ थी और जलभराव काफी था. फिलहाल घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है.

यह भी पढ़ें- संभल में मंदिर से सटे घर के अवैध हिस्से को खुद तुड़वा रहे मकान मालिक मतीन अहमद, तोड़ी जा रही ग्रिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget