एक्सप्लोरर

साढ़े तीन की साल की बच्ची के साथ रेप के आरोपी को उम्रकैद, 10 लाख का मुआवजा देने का भी आदेश

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल में बच्ची के साथ रेप मामले में दोषी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं बच्ची को 10 लाख का मुआवजा देने के आदेश भी दिए हैं.

यूपी के ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल में 3.5 वर्षीय बच्ची से रेप के जघन्य मामले में जिला न्यायालय ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. विशेष पॉक्सो अदालत ने पश्चिम बंगाल निवासी चंडीदास को दोषी मानते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. वहीं आरोपी पर ₹24,000 का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना न भरने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ सकती है.

वहीं अदालत ने इस मामले में स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को भी दोषी ठहराया और डीपीएस सोसाइटी को ₹10 लाख का मुआवजा पीड़िता के परिवार को देने का आदेश दिया. यह राशि एक माह के भीतर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराई जाएगी, जिसे की मुआवजा योजना के तहत पीड़िता को हस्तांतरित किया जाएगा.

6 साल बाद बच्ची को मिला न्याय

ग़ौरतलब है कि यह मामला 2018 में दर्ज हुआ था, जब सूरजपुर कोतवाली में चंडीदास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. करीब 6 साल चली सुनवाई के दौरान 12 गवाहों के बयान हुए. विशेष न्यायाधीश विजय कुमार हिमांशु की अदालत ने आरोपी को आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की तीन धाराओं धारा 376 (12 साल से कम आयु की बच्ची से बलात्कार), पॉक्सो धारा 6 (गंभीर यौन हमला) और पॉक्सो धारा 10 (शैक्षणिक संस्थान में यौन हिंसा) के तहत दोषी करार दिया.

वहीं सजा के अनुसार, धारा 376 और पॉक्सो धारा 6 के तहत आजीवन कारावास के साथ क्रमशः ₹10,000 और ₹12,000 का जुर्माना, जबकि पॉक्सो धारा 10 के तहत 7 वर्ष कैद और ₹2,000 का जुर्माना लगाया गया.

स्कूल परिसर में दिया था वारदात को अंजाम

विशेष लोक अभियोजक चवनपाल भाटी ने अदालत में तर्क दिया कि यह अपराध स्कूल परिसर में हुआ, जहां बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि यह घटना पीड़िता के जीवन पर स्थायी आघात है और यदि सख्त सजा नहीं दी जाती तो समाज में गलत संदेश जाएगा.

अदालत के इस फैसले को न केवल पीड़िता के परिवार बल्कि पूरे शहर में न्याय की दिशा में कड़ा और आवश्यक कदम माना जा रहा है. यह निर्णय सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का सख्त संदेश देता है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget