एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: स्टांप विभाग और बिल्डर ने मिलकर 76 फ्लैटों की कराई रजिस्ट्री, SEO ने सौंपे रजिस्टर्ड प्रपत्र

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की तरफ से बिल्डर और स्टांप विभाग ने 76 फ्लैटों की रजिस्ट्री करा कर खरीदारों को रजिस्टर्ड प्रपत्र सौंपे हैं.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-16 सी में लंबे इंतजार और अनिश्चितता के बाद आखिरकार वीवीआईपी होम्स सोलिटेयर इंफ्राहोम्स के फ्लैट खरीदारों को बुधवार को बड़ी राहत मिली. ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इस आवासीय सोसाइटी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, स्टांप विभाग और बिल्डर की संयुक्त पहल पर रजिस्ट्री प्रक्रिया के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पहले ही दिन 76 फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी की गई.

प्राधिकरण की एसीईओ ने क्या शिविर का शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वीएस की उपस्थिति में हुआ. इस दौरान प्राधिकरण के बिल्डर विभाग, स्टांप विभाग और बिल्डर प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

प्राधिकरण के अनुसार, इस सोसाइटी में कुल 1300 फ्लैट हैं, जिनमें से 286 फ्लैटों की रजिस्ट्री वर्तमान शिविर के माध्यम से की जानी है. कुछ फ्लैटों की रजिस्ट्री पहले भी हो चुकी थी, लेकिन बहुसंख्यक खरीदार अभी तक इस सुविधा से वंचित थे.

एसीईओ ने शुरू की रजिस्ट्री प्रक्रिया
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने रजिस्ट्री प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए फ्लैट खरीदारों के धैर्य और सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर, खरीदारों को राहत देने के उद्देश्य से सोसाइटियों में शिविर लगाकर रजिस्ट्री की सुविधा दी जा रही है ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

मालिकाना हक मिलने पर फ्लैट खरीदार सौरव जैन, अतुल गुप्ता, मनविंदर सिंह भाटिया, रीता भटनागर समेत दर्जनों लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त की और प्राधिकरण तथा राज्य सरकार का आभार जताया.

शिविर के दौरान ये लोग रहे मौजूद
शिविर के दौरान प्राधिकरण के बिल्डर विभाग की प्रबंधक स्नेहलता, स्टांप विभाग व बिल्डर के अधिकारी लगातार मौजूद रहे और रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुगम बनाने में सहयोग करते रहे.यह शिविर प्राधिकरण की उस पहल का हिस्सा है. 

जिसके तहत ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित परियोजनाओं में वर्षों से लंबित रजिस्ट्री कार्यों को तेज़ गति से निपटाने का लक्ष्य रखा गया है. अब उम्मीद की जा रही है कि बाकी फ्लैटों की रजिस्ट्री भी जल्द पूर्ण की जाएगी और सभी खरीदारों को उनका विधिवत मालिकाना हक प्राप्त होगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget