एक्सप्लोरर

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने का मास्टर प्लान तैयार... योगी सरकार इन क्षेत्रों में देगी काम

महाराष्ट्र, गुजरात तमाम अन्य राज्यों से प्रवास मजदू लौटकर यूपी आ गये हैं। इनकी तादाद ज्यादा है। अब इनके सामने सबसे बड़ा संकट है रोजगार और जीविकोपार्जन का। यूपी की योगी सरकार ने इसके लिये कार्ययोजना तैयार कर ली है

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। दूसरे राज्यों से लगातार प्रवासी मजदूर हज़ारों की संख्या में उत्तर प्रदेश वापस आ रहे हैं। अब इन प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश में ही रोजगार देने के लिए सरकार ने कार्ययोजना योजना भी तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश में 20 लाख प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार सृजन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में नए रोजगार से यूपी की इकॉनमी को कितनी रफ्तार मिलेगी ये आपको बताते हैं।

लॉकडाउन के वक्त एक तस्वीर को लेकर सबकी चिंता सामने आई। लेकिन इस चिंता को दूर करने का सबसे पहले काम किया उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने। यह तस्वीर प्रवासी मजदूरों के पलायन की थी और इस पलायन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा काफी पहले ही कर दी थी कि पूरे प्रदेश में जो भी प्रवासी मजदूर आएंगे उन्हें यहीं पर रोजगार दिया जाएगा।

प्रदेश में अब 20 लाख प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार की कार्य योजना भी बनकर तैयार है। इतना ही नहीं हर स्किल्ड, अनस्किलड लेबर को उसकी योग्यता के अनुसार काम दिया जाए और किस विभाग में कितने नए जॉब्स क्रिएट होंगे इसकी भी पूरी लिस्ट बनकर तैयार है।

इन क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में- 3 लाख 10 हज़ार Odop में 40000, MSME सेक्टर में 1 लाख 5 हज़ार, उद्यान विभाग में 60 हज़ार 814, समाज कल्याण विभाग में 2 लाख 91 हज़ार 226, कौशल विकास में 1 लाख, खादी ग्रामोद्योग में 1 लाख, जैव ऊर्जा में 1 लाख 9 हज़ार 560 और मनरेगा में 2 लाख प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।

अब तक 120 से ज्यादा ट्रेनों से लगभग सवा लाख से ज्यादा मजदूर उत्तर प्रदेश लौटे हैं। और बहुत से मजदूर दूसरे साधनों से वापस आये हैं। इनकी कुल संख्या तकरीबन सात लाख के आसपास है। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि यूपी को MSME हब बनाया जाए और इसके लिये नियमों में कई छूट दी गयी है। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का भी साफ तौर पर कहना है कि सरकार लगातार ऐसे प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने का काम कर रही है। 500000 लोगों को तो केवल एमएसएमई सेक्टर में काम दिया जाएगा। वह कह रहे हैं कि इस लॉकडाउन के समय उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोई शोर नहीं उठ रहा है वहां सभी लोग संतुष्ट हैं यह एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही इस बात की भी उम्मीद जता रहे हैं कि सरकार की जो वन ट्रिलियन इकॉनमी का लक्ष्य है वो जरूर पूरा होगा।

वही अर्थव्यवस्था की नब्ज पर अच्छी पकड़ रखने वाले अर्थशस्त्री भी यह मान रहे हैं कि जिस तरीके से यूपी सरकार रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही है उसका सीधा फायदा प्रदेश की इकॉनमी को मिलेगा और वह यह भी कह रहे हैं इस रफ्तार से अगर काम हुआ तो 1 ट्रिलियन का लक्ष्य भी पूरा होगा। उनका साफ तौर पर यह भी मानना है कि दरअसल दूसरे राज्य जब इन मजदूरों को ठीक ढंग से नहीं रख पाए और यूपी सरकार ने इन्हें यही नौकरी देने की घोषणा की इस वजह से भी तमाम लोग अब उन राज्यों को छोड़कर अपने प्रदेश वापस लौट रहे हैं। अर्थशास्त्री ये भी कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूरों के पलायन न करने की बड़ी वजह यह है कि यूपी सरकार ने इनके लिए काफी बेहतर बंदोबस्त किए हुए हैं।

कहीं पर भी नए जॉब्स तब क्रिएट होंगे जब ज्यादा से ज्यादा इंडस्ट्री आएगी और इसे ही लेकर सरकार ने अब इंडस्ट्रीज को भी राहत देते हुए श्रम कानूनों के कुछ नियमों में ढील दी है जिसका सीधा फायदा ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक निवेश के रूप में मिलेगा। वहीं यूपी की नजर चीन से बाहर जाने वाली कंपनियों पर तो है ही जापान और कोरिया से भी सरकार लगातार संपर्क में है। इसके पीछे मकसद सिर्फ एक है कि प्रदेश में विकास का पहिया लगातार तेजी से घूमता रहे जिससे मजदूरों को रोजगार मिल सके।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget