एक्सप्लोरर

UP Lockdown 4.0 घर से बाहर निकलना है तो जान लीजिये सरकार की नई गाइडलाइंस

यूपी में लॉकडाउन 4 के लिये सरकार ने रियायतों का पिटारा खोला है। इस दौर में शर्तों के साथ तमाम छूट दी गई है। लेकिन कंटेनमेंट जोन के लिये पाबंदिया भी हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण में पाबंदियों और छूट के नये दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। कोरोना महामारी के इस संकट काल में तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई को खत्म हो गया था। केंद्र सरकार ने इसे आगे बढ़ाते हुये 31 मई तक कर दिया गया है। यूपी की योगी सरकार ने चौथे चरण में जनता को सहूलियतें देने का फैसला किया है। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने देर रात राज्य की गाइडलाइन भी जारी कर दी। इस दौर के लॉकडाउन में बाजार ,वाहन और बसों की आवाजाही तमाम शर्तों के साथ शुरू की गई है। आइये एक नजर डालते हैं कि जनता के लिये सरकार ने कहां और किस तरह की छूट देने का एलान किया

यहां मिली छूट...

-रेड और कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी दुकानें और फैक्टरियां खुलेंगी।

-ग्रामीण क्षेत्र में एवं नगर पालिक क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।

-रेस्टोरेंट खुलेंगे लेकिन सिर्फ होम डिलिवरी की इजाजत, मिठाई की दुकानें भी खुलेंगी, लेकिन सिर्फ सामान बेचा जाएगा, वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी।

-पटरी व्यवसायी को काम करने की अनुमति लेनी होगी।

-चार पहिया वाहनों में ड्राइवर के अतिरिक्त दो लोगों को बैठकर चलने की अनुमति होगी। -बाइक पर व्यक्ति अकेला चलेगा, पीछे बैठने की अनुमित नहीं। लेकिन महिला को पीछे बैठने की अनुमति है। -ऑटो में ड्राइवर के अतिरिक्त दो व्यक्ति ही चल सकेंगे।

-प्रदेश भर में निजी वाहनों को दी गई चलने की अनुमति।

-बरात में केवल 20 लोग शामिल हो सकेंगे। -नोएडा/गाजियाबाद के एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली से आने वाले हॉटस्पॉट एरिया के अंदर के व्यक्तियों को छोड़कर शेष पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।

-प्रिंटिंग प्रेस एवं ड्राई क्लीनर्स आदि की दुकानों को खोलने की अनुमति।

जारी रहेंगी ये पाबंदियां

-लोगों को घर से बाहर मास्क लगाकर निकलना होगा।

-सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल बंद रहेंगे।

-सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना/धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

-राज्यों की सहमति के साथ अंतर्राज्यीय बसों के संचालन को फिलहाल अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए बाद में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

-दूसरे राज्यों द्वारा निर्धारित किए गए यात्री वाहनों को प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

शाम सात से सुबह सात बजे तक घर से निकलने पर प्रतिबंध

शाम सात से सुबह सात बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध होगा। केवल आवश्यक गतिविधियों को छूट रहेगी। इस संबंध में स्थानीय प्राधिकारी अपने पूरे क्षेत्राधिकार में धारा-144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है...', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
'लड़ाई अभी जारी है...', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
लखनऊ में दो दोस्तों की हत्या का खुलासा, 50 लाख की फिरौती के लिए किया था अपहरण
लखनऊ में दो दोस्तों की हत्या का खुलासा, 50 लाख की फिरौती के लिए किया था अपहरण
'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला
'निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP', सपा का बड़ा हमला

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
How To Make Kunafa At Home: घर पर कैसे बनाएं अरब का फैमस कुनाफा? स्वाद का दीवाना हो जाएगा पूरा परिवार
घर पर कैसे बनाएं अरब का फैमस कुनाफा? स्वाद का दीवाना हो जाएगा पूरा परिवार
सरकार की इस योजना से शुरू करें बागवानी, 3 साल में मिल सकती है 2.5 लाख तक की मदद
सरकार की इस योजना से शुरू करें बागवानी, 3 साल में मिल सकती है 2.5 लाख तक की मदद
Embed widget