एक्सप्लोरर

यूपी में ट्रैक्टर खरीदने वालों के ध्यान रखना होगा ये नियम, योगी सरकार का सख्त फैसला, SOP जारी

UP News: शासन ने ट्रैक्टर, ट्रॉली और ट्रेलर के पंजीयन और निर्माण में सड़क सुरक्षा के मानकों को शामिल करते हुए नई मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी जारी कर दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर सख्त हो गई है. अब से ट्रैक्टर के साथ उसकी ट्रालियों और ट्रेलरों का पंजीकरण कराना भी जरूरी होगा. हर ट्रॉली और ट्रेलर पर उसका चार अंकों का पंजीकरण नंबर लिखा होगा. इसके साथ ही उस पर 17 अंकों का चेसिस नंबर पर भी दर्ज किया जाएगा. जिससे उसके मालिक की पहचान आसानी से हो सकेगी. 

यूपी सरकार ने ये फैसला ट्रैक्टर ट्रॉली से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है. शासन ने ट्रैक्टर, ट्रॉली और ट्रेलर के पंजीयन और निर्माण में सड़क सुरक्षा के मानकों को शामिल करते हुए नई मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी जारी कर दी है. सड़क सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना अब ट्रालियां सड़कों पर दौड़ नहीं सकेंगी. ट्रॉली के निर्माण के समय है निर्माता कंपनी को मानकों को पालन करना होगा. मानकों पर खरा उतरने के बाद ही उसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. 

निर्माता कंपनी को जारी की गई एसओपी
एसओपी के मुताबिक़ ट्रेलर व ट्रॉली निर्माण में कई बातों का ध्यान रखना होगा. इनमें रिया व साइड अंडर प्रोटेक्शन डिवाइस, बैक लाइट फिटिंग और बैक लाइट के कनेक्शन की व्यवस्था ट्रैक्टर से की जाएगी. निर्माता कंपनी को एक कोड निर्धारित किया जाएगा, जिसके आधार पर उसके शहर, चेसिस नंबर और निर्माण साल का पता चल सकेगा. 

ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टेंडर्ड 112 के मानकों के तहत चार मॉडल का जिक्र किया गया है. जिसमें  R1, R2, R3 और R4 शामिल हैं. इनमें तीन मॉडल R2, R3 और R4 का रजिस्ट्रेशन कृषि के लिए किया जाएगा. अब किसी भी मॉडल की ट्रॉली में एक एक्सल नहीं बल्कि दो एक्सल होना जरूरी है. R2, R3 में टायरों की संख्या चार और R4 मॉडल में आठ टायर लगाए जाएंगे. R2 ट्रॉली की अधिकतम चौड़ाई दो मीटर होगी और R3 व R4 मॉडल की अधिकतम चौड़ाई 2.5 मीटर होगी. 

इस समय सड़कों पर तीन प्रकार की बॉडी के ट्रेलर चल रहे हैं. इनमें एक खुली बॉडी, दूसरा पानी का टैंकर और तीसरा प्लेटफॉर्म वाला ट्रेलर शामिल हैं. इन सभी ट्रेलरों के लिए निर्माता कंपनी को एसओपी जारी की गई है. 

सीएम योगी का तोहफा, पीएम आवास योजना के तहत इन्हें दी जाएगी अतिरिक्त मदद, ये भी ले सकेंगे लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंदौली में सपा की महिला नेता को घर में घुसकर पीटा, चेहरे पर बरसाए लात-घूंसे और बाल पकड़कर घसीटा
चंदौली में सपा की महिला नेता को घर में घुसकर पीटा, चेहरे पर बरसाए लात-घूंसे और बाल पकड़कर घसीटा
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री
सहारनपुर: शाकुंभरी देवी मंदिर में देर रात आया सैलाब, भक्तों के वाहन बहे; कई श्रद्धालु लापता
सहारनपुर: शाकुंभरी देवी मंदिर में देर रात आया सैलाब, भक्तों के वाहन बहे; कई श्रद्धालु लापता
शामली में सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी गाय, रस्सियों से बाँधकर निकाला बाहर
शामली में सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी गाय, रस्सियों से बाँधकर निकाला बाहर

वीडियोज

Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz
NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
US-China Relations: ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
Viral Cricket Video: टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
Monsoon Tracker: मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
Embed widget