एक्सप्लोरर

Ghazipur News: आधी रात में पशु तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, पिकअप से 8 गायों को किया बरामद

UP News: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पशु तस्करों का इन दिनों सक्रियता काफी बढ़ गया है जिसका नजारा पिछले दिनों दिलदारनगर भांवरकोल और नगसर में देखने को मिला था.

Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में इन दिनों पशु तस्करी के मामले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं, इसी क्रम में बीती रात दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस और पशु तस्करों के बीच में मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो पशु तस्कर घायल हो गए. दो पशु तस्करों के पैरों में गोली लगी, जबकि दो अन्य पशु तस्कर जो पिक अप के साथ पशुओं को लेकर जा रहे थे उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है इन सभी के पास से अवैध तमंचा कारतूस मोटरसाइकिल पिकअप और पिकअप में लगे 8 गाय पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पशु तस्करों का इन दिनों सक्रियता काफी बढ़ गया है जिसका नजारा पिछले दिनों दिलदारनगर भांवरकोल और नगसर में देखने को मिला था. जहां भारी मात्रा में पशु बरामद हुए थे और पशु तस्कर भी पकड़े गए थे. इसी को लेकर दुल्लहपुर पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी, वहीं स्वाट टीम को भी सर्विलांस के माध्यम से पशु तस्करों गाजीपुर जनपद से होकर गुजरने का जानकारी मिली. जिसके बाद दुल्लहपुर पुलिस और स्वाट टीम ने नाकाबंदी की और इसी नाकाबंदी के दौरान एक पिक अप जिसमें पशु लदे हुए थे और उस वाहन की मोटरसाइकिल द्वारा चेकिंग किया जा रहा था. 

वहीं मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस को देख कर उन पर गोलियां चला दीं, जिस पर पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई जिस में मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों के पैरों में गोली लगी. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया. पिकअप में भी दो पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इनकी तलाशी में अवैध तमंचे कारतूस भी बरामद हुए. घायल दोनों तस्करों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त में खुर्शीद पुत्र गामा थाना नोनहरा, राहुल चौहान पुत्र रामसुख आना पुर सरैया थाना करंडा, चंदन यादव पुत्र रामभरोसे यादव बड़ागांव थाना सादात और योगेश यादव पुत्र हरेंद्र यादव पारा थाना नोनहरा के रहने वाले हैं. इनमें से दो अभियुक्त खुर्शीद खान और राहुल चौहान जो पिछले दिन हो नोनहरा में पशु तस्करी के मामले में इनका नाम आया था और उसके मामले में इन लोगों पर पंद्रह 15000 का इनाम घोषित किया गया था.

UP Politics: राहुल गांधी पर सीएम योगी ने कसा तंज, कहा- 'केरल में रहते हैं तो यूपी की बुराई करते हैं' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget