एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी बोलीं- 'गंभीर घटना है और सरकार इसे गंभीरता से...'

UP News: पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने हाथरस हादसे पर कहा कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Etawah News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने हाथरस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पत्रकारों से चर्चा के दौरान रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उनकी सरकार दोषियों को छोड़ेगी नहीं बल्कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने एक होटल का उद्घाटन करने के लिए इटावा पहुंची थीं.

रीता बहुगुणा ने कहा कि हमारी सरकार पर्यटन पर विशेष ध्यान दे रही है. हम लोगों से अपील भी करना चाहते हैं कि जो लोग आगरा आते हैं, वे इटावा जरूर आएं, क्योंकि यहां लायन सफारी भी है. वहीं योगी सरकार के द्वारा अभी तक सफारी को रुपया नहीं दिए जाने को लेकर रीता बहुगुणा ने कहा कि मुझे पता चला है कि यहां सालाना करीब एक लाख पर्यटक आते हैं. हमारी सरकार पर्यटन के नाम पर भेदभाव नहीं करती है. सरकार पर्यटन पर विशेष ध्यान दे रही है. इस मामले को हम मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे.

'घटना के दोषियों पर होगी कार्रवाई'
हाथरस घटना पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है, जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. यह गंभीर घटना है और सरकार इसे गंभीरता से ले रही है. हाथरस में एक कार्यक्रम में मची भगदड़ में अब तक 121 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई लोग घायल है. भगदड़ दो जुलाई को स्वयंभू संत और उपदेशक नारायण साकार हरि उर्फ ​​'भोले बाबा' के सत्संग के दौरान हुई थी.

एफआईआर के अनुसार, कार्यक्रम में 2.50 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे, जबकि प्रशासन ने केवल 80 हजार लोगों को ही अनुमति दी थी. एफआईआर के अनुसार, सत्संग के आयोजकों ने बाबा के अनुयायियों की चप्पलें और अन्य सामान पास के खेतों में फेंक कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की वास्तविक संख्या को छिपाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि भगदड़ तब मची, जब श्रद्धालु बोले बाबा के पैरों की मिट्टी लेने के लिए दौड़े.

ये भी पढ़ें: UP Politics: पूर्व BJP नेता नुपुर शर्मा बोलीं- 'ऊंचे पदों पर बैठे लोग ये कहते हैं कि हिंदू हिंसक है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget