एक्सप्लोरर

UP Elections: जनवादी पार्टी ने निकाली जनक्रांति यात्रा, भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ का दिया नारा

Ballia News: जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने भी जनक्रांति यात्रा निकाली. संजय चौहान ने कहा कि बीजेपी पिछड़े वर्ग को हमेश यूज करती है.

Ballia Jan Kranti Yatra: 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव देखते हुए सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. हर कोई यात्रा निकालकर अपनी पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाने की कोशिश में है. इसी क्रम में आज जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने भी जनक्रांति यात्रा निकाली, जो जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंची. यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया था. 

बीजेपी हटाओ-प्रदेश बचाओ
प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के लोगों को जो सम्मान मिलना चाहिए वो सियासी दल के कार्यकर्ताओं ने नहीं दिया. खुद कुर्सियों पर बैठे रहे और कोविड 19 के प्रोटोकॉल की खुलेआम धज्जियां उड़ाते रहे. इस दौरान संजय चौहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीजेपी की सामंतवादी, दलित विरोधी, पिछड़ा विरोधी नीतियों के खिलाफ जनवादी पार्टी ने बलिया जिले से बीजेपी हटाओ-प्रदेश बचाओ जनक्रांति यात्रा शुरू की है.

सभी सीटों पर जीतेंगे चुनाव 
संजय चौहान ने कहा कि बीजेपी ने पिछले चुनाव में पिछड़ी जातियों को सपने दिखाकर उनका वोट लेने का काम किया है, इसका पर्दाफाश करना है. आज बीजेपी के जो बड़े नेता आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं. उनसे पूछना चाहेंगे कि वो जनता से किस बात का आशीर्वाद मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जखनिया से 29000 वोट मिले थे और सभी विधानसभाओं में भी बढ़िया वोट मिले थे. इस बार के चुनाव में उनकी पार्टी सभी सातों सीट पर जीत हासिल कर रही है.

बीजेपी ने नहीं किया काम 
जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि बीजेपी पिछड़े वर्ग को हमेश यूज करती है और जब कुछ देने का बारी आता है तो वो अन्य वर्गों को देखती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पिछड़े वर्गों की जातियों का गिनती करवा ले और जिनकी जितना आबादी है उनको आरक्षण दे. संजय चौहान ने कहा कि साढे 4 साल हो गए लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं किया है. अखिलेश यादव की सरकार के कामों को ही आगे बढ़ाया है. 

बीजेपी राष्ट्र विरोधी पार्टी है
समाजवादी पार्टी के नेताओं का राष्ट्रगान गाते हुए, भूल जाने का जो वीडियो वायरल हुआ था उस पर प्रतिक्रिया देते हुए जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि बीजेपी खुद राष्ट्र विरोधी पार्टी है. वो तथ्यों को तोड़- मरोड़कर पेश करती है और ये उनके आईटी सेल का कमाल है. वो फेक वीडियो है. 

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार ने पेश किया 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, चुनावी साल के लिहाज से जानें क्या है खास

तालिबान को AIMPLB के सदस्य सज्जाद नोमानी ने दी बधाई, कहा- हिंदी मुसलमान आपको सैल्यूट करता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम
यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget