एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनावी घोषणा पत्र क्यों जारी नहीं करती BSP? पार्टी सुप्रीमो मायावती ने दिया जवाब

UP Elections: मायावती ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की तरह उनकी पार्टी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है क्योंकि वह 'बड़े-बड़े दावे करने से ज्यादा काम करने' में विश्वास करती है.

UP Assembly Election 2022: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को अपनी पुरानी उपलब्धियां गिनायीं और दावा किया कि ''उत्तर प्रदेश की जनता यदि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा को सरकार बनाने का मौका देती है तो प्रदेश का सर्वांगिण विकास किया जाएगा.'' अपनी उपलब्धियों का फोल्डर ट्विटर पर साझा करते हुए बसपा सुप्रीमो ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पहली बार समाज के सभी वर्गों को जीवन, संपत्ति और विश्वास की सुरक्षा की गारंटी के लिए 'कानून का शासन' स्थापित किया गया था और राज्य को सांप्रदायिक और जातिवाद से मुक्त किया गया था.

बसपा ने सत्ता में आने पर 'दृढ़ इच्छा शक्ति' के साथ अच्छे काम जारी रखने का वादा किया. यह भी रेखांकित किया कि प्रदेश में पहली बार लखनऊ और नोएडा में दलित और अन्य पिछड़े समुदायों जैसे महात्मा ज्योतिबा फुले, शाहूजी महाराज, भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों, संतों और गुरुओं के सम्मान में भव्य स्मारक, पार्क और भवन बनाए गए थे. मायावती ने दावा किया है, ''ये काम अब पूरे हो चुके हैं और भविष्य में पार्टी की सरकार बनने पर सभी स्तरों पर विकास कार्यों के आधार पर ही प्रदेश की तस्वीर बदलने का प्रयास किया जाएगा.'' उसमें कहा गया है कि 2007-12 तक बसपा ने अकेले दम पर प्रदेश में बहुमत की सरकार चलाई लेकिन 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी.

BSP चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है- मायावती

बसपा अध्यक्ष ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा था कि अन्य राजनीतिक दलों की तरह उनकी पार्टी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है क्योंकि वह 'बड़े-बड़े दावे करने से ज्यादा काम करने' में विश्वास करती है. उन्होंने दावा किया कि चार बार सत्ता में रहते हुए राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए असंख्य ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्य किये हैं. मायावती ने कहा, "जब हमारी फिर से सरकार बनेगी तो हम राज्य के विकास और गरीबों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, वकीलों, कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए काम करेंगे." बसपा प्रमुख ने कहा था कि राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम स्तर तक के लोगों को फोल्डर दिए जाएंगे.

बसपा के इस फोल्डर में कहा गया है, ''राज्य को सांप्रदायिक और जातिवादी हिंसा, तनाव, दंगा और भय से मुक्त करने का श्रेय बसपा सरकार को है.'' इसमें उल्लेख किया गया है कि कैसे अनुकरणीय इच्छा शक्ति दिखाकर बसपा ने पार्टी के एक सांसद को मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार कर लिया था. संदर्भ स्पष्ट रूप से बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन लोकसभा सदस्य उमा कांत यादव की गिरफ्तारी के बारे में था. उनपर आजमगढ़ जिले के एक गांव में जबरन जमीन के एक टुकड़े पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए कुछ दुकानों और घरों को तोड़ने का आरोप लगाया गया था.

यादव को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से बाहर आने के बाद गिरफ्तार किया गया था. दस्तावेज़ में मायावती सरकारों द्वारा सावित्री बाई फुले, महामान्य, कांशी राम जैसी महान हस्तियों के नाम पर शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के अलावा 'बौद्ध परिपथ' के सर्वांगीण विकास का हवाला दिया गया है. बसपा के दस्तावेज में कहा गया है, इस तरह बसपा सरकार ने लोगों के कल्याण और सेवा को 'राज धर्म' मानकर दृढ़ इच्छा शक्ति से काम किया.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: चुनावी साल में उत्तर प्रदेश पर खजाना लुटा रही है मोदी और योगी सरकार, जानिए डिटेल्स

Jewar Airport: मोदी-योगी से पहले 2 PM और 5 CM बदले, अब बीजेपी राज में साकार हुआ जेवर एयरपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget