एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केशव मौर्य के काशी-मथुरा वाले बयान पर मायावती का पलटवार, कहा- 'बीजेपी की हार होने वाली है'

UP Elections: मायावती ने कहा, केशव मौर्य द्वारा दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है, यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है.

Mayawati on Keshav Prasad Maurya Tweet: बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने मथुरा में विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण की तैयारी संबंधी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की पराजय की धारणा को पुख्ता करने वाला करार दिया है. इसके साथ ही जनता से भाजपा के 'आखिरी हथकंडे' के प्रति आगाह किया.

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, ''यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधानसभा चुनाव के नजदीक दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है, अब मथुरा की तैयारी है, यह भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है." मायावती ने जनता को भाजपा की कथित सांप्रदायिक राजनीति से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा, ''इनके इस आखिरी हथकंडे से अर्थात् हिन्दू-मुस्लिम राजनीति से भी जनता सावधान रहे." 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट किया था "अयोध्या, काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है. जय श्रीराम, जय शिव शंभू, जय श्री राधे कृष्ण.'' मथुरा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान है. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री के इस बयान के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं.

गौरतलब है कि मथुरा जिला प्रशासन ने भगवान कृष्ण की 'वास्तविक जन्म भूमि' पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की अखिल भारत हिंदू महासभा की घोषणा के मद्देनजर 28 नवंबर को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. महासभा का दावा है, ''भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थान मथुरा के प्रमुख मंदिर के बगल में मौजूद मस्जिद के अंदर है.'' मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि किसी को भी मथुरा में माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें-

मथुरा-काशी वाले ट्वीट पर कायम हैं केशव प्रसाद मौर्य, अब बोले- हम मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर...

UP Government Free Laptop Yojna 2021: यूपी मे फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने को लेकर आई कंफर्म खबर, जानिए कब कैसे मिलेगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget