एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमित शाह का दावा- पहले चरण में साफ हो चुकी हैं सपा-RLD, बीजेपी जीतेगी इतनी सीटें

UP Election: अमित शाह ने कहा, ''मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटों से पार जा रही है. एक बार फिर योगी सरकार बन रही है.''

UP Assembly Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अखिलेश के राज में कभी भी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ. अमित शाह आज बरेली में एक चुनावी जनसभा में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधा.

अमित शाह ने दावा करते हुए कहा कि पहले चरण में सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है. उन्होंने कहा, ''मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटों से पार जा रही है. एक बार फिर योगी सरकार बन रही है. 2017 से पहले जब मैं यूपी आता था तो एक ही मांग थी कि गुंडाराज खत्म कर दो. आज योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड से गुंडाराज खत्म कर दिया है.''

लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है- अमित शाह
गृह मंत्री ने आगे कहा, '' उत्तर प्रदेश के तीन बड़े माफिया नाम हैं- आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी. अब ये तीनों जेल में हैं. गलती से भी सपा की सरकार बनी तो ये तीनों जेल में रहेंगे क्या. ये भाजपा ही है जो माफियाओं को जेल भेजती है.'' अमित शाह ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बाद भी अर्थव्यवस्था में छठें नंबर पर था, आज योगी की सरकार ने अर्थव्यवस्था को दूसरे नंबर पर लाया है. हम धारा 370 हटाना चाहते थे और अखिलेश बाबू विरोध करते थे, कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी. उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर चलती है. योगी सरकार ने यूपी से माफिया राज को खत्म किया. आज अतीक अहमद, आजम खान जेल में हैं. लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है.

शाह ने कहा कि भाजपा मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर चलती है. योगी सरकार ने यूपी से माफियाराज को खत्म किया. लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है. भाजपा की सरकार ने दो करोड़ घरों में शौचालय बनवाया. आज गरीबों को इलाज के लिए भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख तक का सारा इलाज आयुष्मान कार्ड से मुफ्त कराया. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है, लेकिन अखिलेश बाबू ने गरीबों को इलाज नहीं मुहैया कराया था.

यह भी पढ़ें:-

UP Election 2022: पहले चरण के मतदान को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा दावा, कहा- गठबंधन के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत रहे हैं

UP Election 2022 Voting: Ghaziabad जिले में हुआ 53.11 फीसदी मतदान, साहिबाबाद में सबसे कम और मोदीनगर में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget