एक्सप्लोरर

UP Diwali 2024: दिवाली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ बैठक, जारी की एडवायजरी

डीसीपी ने कहा कि बाजारों में आने वाली भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही ये सुनिश्चित किया जाएगा कि बाजारों में सीसीटीवी से निगरानी की जाए.

UP Diwali Police Advisory: दीपावली के त्योहार को देखते हुए इन दिनों बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है. लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है. राजधानी लखनऊ में पुलिस और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर दुकानदारों और व्यापारियों के साथ बैठक की और उन्हें सावधान रहने की अपील की. 

इस बैठक में हजरतगंज और आसपास के करीब सौ से ज्यादा व्यापारियों ने हिस्सा लिया. वहीं डीसीपी सेंट्रल लखनऊ रवीना त्यागी, एडीसीपी मनीषा सिंह भी मौजूद रहे. इस दौरान डीसीपी सेंट्रल लखनऊ रवीना त्यागी ने व्यापारियों से अपील की कि वो सभी के साथ समन्वय बिठाकर काम करें, इसके साथ ही बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सावधान रहें ताकि त्योहार को सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके. 

व्यापारियों के साथ पुलिस की बैठक
उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय में अक्सर ट्रैफिक से लेकर तमाम दूसरी तरह की परेशानी भी देखने को मिलती है. जल्द ही सभी की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने काम कि कुछ ऐसी समस्याएं है जिनका तत्काल समाधान किया जाएगा और बाकी विभागों से जुड़े मुद्दों को भी जल्द से जल्द निपचाने की कोशिश की जाएगी. 

डीसीपी ने कहा कि बाजारों में आने वाली भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही ये सुनिश्चित किया जाएगा कि बाजारों में सीसीटीवी से निगरानी की जाए. ताकि हर हरकत पर नज़र रह सके. इस दौरान व्यापारियों ने भी पुलिस के सामने अपनी बात रखी और कहा कि व्यापारियों के लिए  सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. बाज़ारों में ट्रैफिक जाम की भी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है. 

हजरतगंज आने वाले ज़्यादातर ग्राहक अपनी गाड़ियों को दुकानों के सामने पार्क करते हैं या किसी मुख्य मार्ग पर खड़ा कर देते हैं जिससे जाम की समस्या हो जाती हैं. ऐसे में यहां ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था होनी चाहिए. वहीं ट्रैफिक जाम की वजह से व्यापार को भी नुक़सान हो रहा है. पुलिस ने इस दौरान सभी व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी लगाने की अपील की और कहा कि दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन कराना जरूरी है. 

'सत्ताईस का नारा निषाद है सहारा', लखनऊ की सड़कों पर फिर लगा संजय निषाद का पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget