एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओमिक्रोन के खतरे के बीच डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा भीड़ देखकर खुश, कहा- चुनावी रैलियों में मैदान छोटे पड़ने लगे हैं

गोरखपुर पहुंचे दिनेश शर्मा ने कहा कि जन विश्‍वास यात्रा में अनुमान से दोगुनी भीड़ हो रही है. मैदान छोटे पड़ने लगे हैं. इससे साफ है कि 2022 के यूपी चुनाव में बीजेपी पिछले रिकॉर्ड को स्‍वयं तोड़ेगी.

UP Assembly Election 2022: वैश्विक महामारी कोरोना के नए वेरिएंट ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. यूपी की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी इसपर चिंता जताई है. इस बीच गोरखपुर पहुंचे यूपी के डिप्‍टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जन विश्‍वास यात्रा में अनुमान से दोगुनी भीड़ हो रही है. रैलियों में कई जगहों पर मैदान छोटे पड़ने लगे हैं. इससे ये साफ है कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी पिछले रिकॉर्ड को स्‍वयं तोड़ेगी. इस दौरान ओमिक्रोन के खतरे के बीच विद्यालयों को लेकर हुए सवाल का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि इसके लिए विद्यालयों को गाइडलाइन जारी कर दी गई है.

बेरोजगारी दर हुई कम
गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए डिप्‍टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ओमिक्रोन के लेकर स्‍कूलों को गाइडलाइन जारी की गई है. उन्‍होंने कहा कि इसका पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं. उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्‍येक क्षेत्र में अच्‍छा काम कर रही है. उन्‍होंने कहा कि जब वे सत्ता में आए थे, तो यूपी की बेरोजगारी दर 17.4 प्रतिशत रही है. आज 4.5 साल में 4.1 प्रतिशत की बेरोजगारी दर है. स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, सुरक्षा और कृषि-किसान के क्षेत्र में विकास के काम करके परिवर्तन लाया है.

बीजेपी अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ेगी- शर्मा
दिनेश शर्मा ने कहा कि जनविश्‍वास यात्रा में जिस तरह से जगह-जगह जनसमर्थन मिल रहा है. 70 प्रतिशत जिलों में जाने का अवसर मिला है. जिस प्रकार जनता का विश्‍वास भीड़ के रूप में परिवर्तित होकर आया है वो अभूतपूर्व है. पिछले चुनाव में भी परिवर्तन यात्रा निकली थी. वे इसमें शामिल हुए थे. उन्‍होंने कहा कि लोगों में उत्‍साह दिखाई दे रहा है. ये एक सकारात्‍मक पहल है. सरकार ने पौने पांच साल में जो काम किया है. विपक्ष जिस प्रकार से निरुत्‍साहित तरीके से घर में बैठा है. जनता इस फर्क को समझ गई है. पिछले चुनाव परिणाम को बीजेपी स्‍वयं तोड़ेगी. जन विश्‍वास यात्रा पर उत्‍तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का असर दिखाई दे रहा है. 

इंतजाम से अधिक लोग पहुंच रहे-शर्मा
डिप्‍टी सीएम ने कहा कि, जनता घरों से जन विश्‍वास यात्रा को समर्थन दे रही है. इंतजाम 15 हजार का होता है, तो 25 हजार और 25 हजार लोगों के इंतजाम होते हैं, तो 50 हजार लोगों की भीड़ होती है. कहीं-कहीं मैदान छोटे पड़ने लगे हैं. प्राथमिक विद्यालयों की नियुक्तियों को लेकर बेरोजगार युवकों के प्रदर्शन के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि कुछ लोगों की व्‍यक्तिगत परेशानियां होती हैं. उन्‍होंने कहा कि भारत के इतिहास में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक डेढ़ लाख शिक्षकों की नियुक्तियां हुई हैं. जो इतिहास है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: बीएसपी नेता सतीश चन्‍द्र मिश्रा का दावा- मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव दिल्‍ली में...

Dehradun News: अगर जा रहे हैं देहरादून तो जान लें ये जरूरी खबर, नहीं तो लौटना पड़ जाएगा वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget