एक्सप्लोरर

UP: गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर बोले ब्रजेश पाठक- आय के स्त्रोत की जांच करवाएगी सरकार

गैरमान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक और गैर कानूनी गतिविधियों में मदरसों के माध्यम से बढ़ोतरी हुई है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. प्रदेश भर में जो 8,441 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं, उनमें 1500 से अधिक मदरसे नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में है. ज्यादातर मदरसों से जब उनकी आय का स्त्रोत पूछा गया तो उन्होंने जकात बताया. वहीं अब पता लगाया जाएगा की इन मदरसों में जकात कहां से मिल रही है, क्योंकि मामला कहीं ना कहीं इंटरनल सिक्योरिटी से भी जुड़ जाता है. ऐसे में इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास जो भी गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं उनकी जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि जो सीमावर्ती क्षेत्र हैं वहां पर मदरसों के माध्यम से असामाजिक और गैर कानूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे सभी मदरसों को चिन्हित किया गया है.

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री के अनुसार जल्द ही मदरसों के सर्वे की रिपोर्ट के साथ मुख्यमंत्री के यहां बैठक भी होगी. ज्यादातर मदरसों ने अपनी आय का स्त्रोत जकात को बताया है, लेकिन जकात कहां से आई इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है. हालांकि, कई मदरसों ने मौखिक रूप से यह जरूर बताया कि उन्हें कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद समेत कई महानगरों से जकात मिलती है. कुछ मदरसों ने दुबई और नेपाल से भी सहयोग राशि मिलने की बात कही है. अब लिखित में इससे जुड़े दस्तावेज खंगाले जाएंगे कि कहां से कितना पैसा आया. इसके लिए सीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी जिसमें आगे की कार्रवाई पर मंजूरी ली जाएगी.

जानें कहां और कितने गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले

  • सिद्धार्थनगर में 500 से अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले.
  • बलरामपुर में 400 से अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले.
  • लखीमपुर खीरी में 200 से अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले.
  • महराजगंज में 60 से अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले.
  • बहराइच तथा श्रावस्ती में 400 से अधिक गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा
दरअसल, गैरमान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यह जानकारी में आया है कि जो सीमावर्ती क्षेत्र हैं वहां पर असामाजिक और गैर कानूनी गतिविधियों में मदरसों के माध्यम से बढ़ोतरी हुई है. ऐसे सभी मदरसों को चिन्हित किया गया है, हर स्थिति में हम कानून के राज को मेंटेन करेंगे. गैरकानूनी असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल नहीं चलने देंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे. देश विरोधी ताकतें, समाज विरोधी ताकतों को हम पनपने नहीं देंगे.

कुल 8,441 गैरमान्यता प्राप्त मदरसा
गैरमान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बासित ली ने कहा देश की सुरक्षा से किसी कीमत पर समझौता नहीं हो सकता है.अगर ऐसा कोई मदरसा संचालक हैं तो उन्हें अपने आप सरकार को बता देना चाहिए कि उनका पैसा कहां से आ रहा है. अगर वह नहीं बताएंगे तो सरकार जानकारी निकलेगी तो हो सकता उसमें कुछ ऐसी चीजें भी आएं  जिससे उनको भी दुख हो और आगे कठिनाई का सामना करना पड़े. जो लोग ऐसे मदरसों को सपोर्ट कर रहे हैं या चला रहे उनको तत्काल ऐसे मदरसे बंद करके सरकार का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि देश की सुरक्षा से ज्यादा कुछ नहीं है. जो मदरसे के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ मदरसों को बदनाम करने का भी काम कर रहे हैं, अगर कहीं से गलत तरीके से पैसा ले रहे हैं तो खुद बता दें. उन्हें देखना चाहिए कि उनकी वजह से देश पर खतरा ना आए. वहीं यह मुसलमानों और मदरसों को बदनाम करने की बाहरी मुल्कों की साजिश हो सकती है. मालूम हो कि कुल 8,441 गैरमान्यता प्राप्त मदरसों में 7 लाख 64 हज़ार 164 छात्र पढते हैं.

ये भी पढ़ें- Mainpuri By-Election: मैनपुरी से बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य पर शिवपाल यादव बोले- 'वो मेरा चेला नहीं स्वार्थी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget