एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सपा ने माफिया-अपराधियों को शेल्टर देने का किया काम', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार

Prayagraj News: अखिलेश यादव ने कानपुर में आरोप लगाया था कि उमेश पाल मामले को लेकर बीजेपी हिंदू-मुस्लिम कराना चाहती है. डिप्टी सीएम ने कहा कि2017 के पहले प्रदेश की क्या हालत कर रखी थी, यह सब को पता है.

Prayagraj News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने उमेश पाल शूटआउट को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से ही पोषित और पल्लवित यें माफिया हैं. साथ ही कहा कि उमेश पाल की निर्ममता से की गई हत्या पर प्रश्नचिन्ह लगाना उचित नहीं है, माफिया और अपराधियों को शेल्टर देने का काम समाजवादी पार्टी करती आई है. प्रदेश की जनता यह सब अच्छी तरह से देख रही है. 

दरअसल, अखिलेश यादव ने कानपुर में आरोप लगाया था कि उमेश पाल मामले को लेकर बीजेपी हिंदू-मुस्लिम कराना चाहती है. बस्ती में रोडवेज बस को पुलिसकर्मियों और यात्रियों द्वारा धक्का लगाने को लेकर भी अखिलेश के ट्वीट पर ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश को यह नहीं पता है कि 2017 के पहले उन्होंने प्रदेश की क्या हालत कर रखी थी, यह सब को पता है. अखिलेश के पैरों के तले जमीन खिसक चुकी है. 

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना 
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पर लिखे कमेंट पर न्यूज़ बनती है और अखिलेश यादव चाहते हैं कि न्यूज़ में बने रहे और करना कुछ ना पड़े. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की जिंदगी राजकुमार की तरह है. जनता के दुख और दर्द का उन्हें कोई पता नहीं है. 2017 के पहले अखिलेश यादव ने प्रयागराज को क्या बनाकर रख दिया है, यह सबको पता है. 

यूपी बोर्ड में 12वीं की इतिहास की पाठ्यपुस्तक से मुगल का इतिहास चैप्टर हटाए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी सांस्कृतिक विरासत है. हम अपनी नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना चाहते हैं, पुराने काल में हमारी संस्कृति से लोगों को वंचित किया जा रहा था, हम अपनी असली संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं. डिप्टी सीएम ने केंद्र और राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा की. 2025 के महाकुंभ आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं. 

कोरोना की तैयारी पर कही ये बात
देश में कोविड के बढ़ रहे मामलों को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कोविड को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. यूपी में कोविड के जो मरीज मिले हैं अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी कम हैं. अस्पतालों की स्थिति यह है कि कोई मरीज अस्पताल नहीं गया है. सर्दी जुकाम के लक्षण आने के बाद मरीज 3 दिन में स्वस्थ हो रहे हैं. इसके बावजूद सरकार ने सभी जिलों के सीएमओ को आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि कोविड मरीज पाए जाने पर होम आइसोलेशन में इलाज करें,  जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करें, कोविड को लेकर अस्पतालों को भी पूरी तरह से तैयार रखें, 

निकाय चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है. निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे तो बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है. डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि बीजेपी 2024 में 2014 का परिणाम दोहरायेगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव से पहले मायावती ने गेस्ट हाउस कांड को किया याद, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget