एक्सप्लोरर

UP Crime: औरैया में टेस्ट में एक सवाल गलत होने पर शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा, 20 दिनों बाद हुई मौत

Auraiya Crime News: एसपी चारू निगम ने कहा कि 24 सितंबर को अछल्दा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था कि सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक ने टेस्ट में प्रश्न गलत होने की वजह से छात्र को बुरी तरीके से पीटा था.

Auraiya Crime News: यूपी (UP) के औरैया (Auraiya) में एक शिक्षक की पिटाई से हाई स्कूल में पढ़ने वाले एक दलित छात्र की इलाज के दौरान मौत होने की खबर सामने आई है. आरोप है कि टेस्ट में एक सवाल गलत होने के बाद शिक्षक ने छात्र को बुरी तरीके से पीटा था. ऐसे में छात्र को गंभीर चोटें आई थीं, जिसका इलाज खुद आरोपी शिक्षक करा रहा था. इस बीच कुछ दिनों के बाद जब शिक्षक ने छात्र के परिजनों का फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद शिक्षक की शिकायत थाने में की गई और मुकदमा दर्ज कराया गया. वहीं 20 दिनों के इलाज के बाद सोमवार को सैफई में छात्र की मौत हो गई.

मामला जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के बैसौली गांव का है. यहां के रहने वाले राजू दोहरे ने 24 तारीख को थाने में एक तहरीर दी थी, जिसमें अश्वनी सिंह नाम के शिक्षक पर आरोप लगाते हुए लिखा था, 'मेरा बेटा आदर्श इंटर कॉलेज अछल्दा में हाई स्कूल की पढ़ाई कर रहा था. 7 तारीख को समाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्वनी सिंह सभी छात्रों का टेस्ट ले रहे थे. इसमें मेरा बेटा निखिल भी टेस्ट दे रहा था, लेकिन एक प्रश्न गलत हो जाने की वजह से मेरे बेटे को अश्वनी सिंह ने बुरी तरीके से डंडे और लात-घुंसों से पीटा, जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं. जब वह घर आया और हमने चोट को देखा तो वापस कॉलेज गया और उन चोटों को वहां के स्टाफ को दिखाया, तब यह समझौता हुआ कि छात्र के इलाज का पूरा खर्चा आरोपी शिक्षक उठाएगा."

ये भी पढ़ें- Lucknow Road Accident: लखनऊ में तालाब में पलटा ट्रैक्टर, 46 लोग थे सवार, दस की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

शिक्षक ने इलाज के लिए दिए 40 हजार रुपये

राजू दोहरे ने आगे लिखा, "शुरुआत में ही 10 हजार रुपये शिक्षक अश्वनी ने इलाज के लिए दिए और जब छात्र की हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर शिक्षक ने इलाज के लिए 30 हजार रुपये दिए, लेकिन उसके बाद शिक्षक ने फोन उठाना बंद कर दिया और बात करना भी बंद कर दिया." ऐसे में परिजनों ने अछल्दा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आज सैफई में 20 दिनों से चल रहे इलाज के बाद दलित छात्र की मौत हो गई. छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी चारू निगम ने कहा कि 24 सितंबर को अछल्दा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था कि सामाजिक विज्ञान के एक शिक्षक ने टेस्ट में प्रश्न गलत होने की वजह से छात्र को बुरी तरीके से पीटा था.

एसपी बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक छात्र का इलाज करा रहा था, लेकिन जब पीड़ित का फोन उठाना शिक्षक ने बंद किया, तब उसकी शिकायत थाने में की गई और मामले को दर्ज किया गया. शिक्षक ने इससे पहले इलाज के लिए 10 हजार और 30 हजार रुपये भी पीड़ित परिजनों को दिए थे. वहीं सोमवार को सैफई में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो जाने की वजह से बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जो भी रिपोर्ट आएगी, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. मामला आरोपी शिक्षक पर पहले से ही दर्ज है.

ये भी पढ़ें- UP News: सोनिया गांधी से लालू-नीतीश की मुलाकात पर केशव मौर्य ने कसा तंज, 2024 चुनाव को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget