एक्सप्लोरर

UP Corona Update: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 141 नए मामले, 19 स्कूली बच्ची भी शामिल

UP Corona Cases: लखनऊ की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 21 नए मामले सामने आए हैं, 13 लोग स्वस्थ हुए हैं. जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 90 हो गई है. आगरा में भी 21 केस सामने आए हैं.

Corona Cases in UP: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कोरोना (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. तीसरी लहर के बाद गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. इससे पहले बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditayanth) ने भी एनसीआर (NCR) के जिलों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए थे. यही कारण है कि एनसीआर के जिलों और राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मास्क भी अनिवार्य कर दिया गया था.
 
वहीं अगर गौतम बुद्ध नगर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जिले में 141 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 19 स्कूल स्कूली बच्चे हैं. जिले में इस बार स्कूल के बच्चे भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. यही नहीं पूरे प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर की बात की जाए तो जिले में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव और नए मामले सामने आ रहे हैं. जिले में 141 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 698 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 128 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक भी हुए हैं. कोरोना से अब तक जिले में किसी की मौत का मामला सामने नही आया है.
 
लखनऊ में सामने आए हैं 21 नए मामले
 
दूसरी तरफ गाजियाबाद में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं. 47 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक भी हुए हैं और एक्टिव मामलों की संख्या 309 तक पहुंच गई है. अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 21 नए मामले सामने आए हैं, 13 लोग स्वस्थ हुए हैं. जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 90 हो गई है. आगरा में भी 21 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोग स्वस्थ हुए हैं. अभी जिले में 80 एक्टिव मामले हैं. पूरे प्रदेश की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 295 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से 223 लोग ठीक हुए हैं. मेरठ में एक मरीज को कोरोना से मौत भी हुई है. पूरे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1463 हो गई है.
 
गौतम बुद्ध नगर में सभी मरीज होम आइसोलेशन में
 
इस बीच गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बढ़ते मामलों पर जिले के सीएमओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में एक्टिव मामले और नए मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन फिलहाल सभी मरीज होम आइसोलेशन में ही है, किसी की हालत गंभीर नहीं है. सभी में समान्य सर्दी-जुकाम वाले लक्षण हैं. वही स्वास्थ्य विभाग ने सभी मामलों पर अपनी नजर बना रखी है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget