एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे वरुण गांधी? अजय राय के बयान से सियासी हलचल तेज

UP Politics: पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी अक्सर अपने बगावती तेवरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. जिसके बाद माना जा रहा है कि चुनाव से पहले वो बीजेपी को छोड़ सकते हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस (Congress) पार्टी ने यूपी में एक बार फिर से अजय राय (Ajay Rai) पर दांव लगाया है. यूपी प्रदेशाध्यक्ष का पद संभालने के बाद से ही अजय राय पार्टी एक्शन मोड में है और कांग्रेस के वोट बैंक को मजबूत करने में जी जान से लग गए हैं. हाल ही में उन्होंने पूर्वांचल के प्रमुख ब्राह्मण चेहरे ललितेश पति त्रिपाठी के लिए भी कांग्रेस के दरवाजे खोल दिए थे. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस वरुण गांधी (Varun Gandhi) के नाम पर विचार सकती है या नहीं?. क्या अजय राय, वरुण गांधी को भी कांग्रेस में लाने की कोशिश करेंगे. इन तमाम सवालों पर उन्होंने खुलकर जवाब दिया. 

दरअसल पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी अक्सर अपने बगावती तेवरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वो अक्सर पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान देते हैं, बीजेपी पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते. पिछले कुछ दिनों से वो फिर बीजेपी के खिलाफ मुखर होकर बोल रहे हैं. कभी पार्टी के स्टार प्रचारक रहे वरुण गांधी अब बड़े नेताओं के साथ मंच पर भी नजर नहीं आते. इस बात को लेकर भी चर्चा है कि इस बार वरुण गांधी का टिकट कट सकता है.

वरुण गांधी पर क्या बोले अजय राय

वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल कराने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि, "ये मां और बेटे की बीच का मामला है, मुझे लगता है कि बीजेपी में रहकर वरुण गांधी अपने स्तर को कमजोर कर रहे हैं. अब तक जो स्थितियां रही हैं वो सांसद रहे हैं और साथ में काम कर रहे हैं उन्हें निश्चित रूप से विचार करना चाहिए, कि उन्हें क्या करना है." वहीं कांग्रेस में उन्हें शामिल करने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि "इस मामले पर फैसला पार्टी का नेतृत्व करेगा, पार्टी को जो भी फैसला होगा उसे हम स्वीकार करेंगे." 

राहुल गांधी ने कही थी ये बात

ये पहली बार नहीं है कि वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल कराने की खबरों ने जोर पकड़ा हो. इससे पहले 2022 में भी ऐसी ही खबरें आई थी, कि प्रियंका गांधी के संपर्क में वरुण गांधी है और वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं हालांकि बाद में राहुल गांधी के बयान के बाद इन तमाम कयासों पर विराम लग गया, जब उन्होंने साफ कहा कि वरुण गांधी ने आरएसएस की विचारधारा को अपनाया है. 'मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन उनकी विचारधारा को नहीं अपना सकता हूं. मैं आरएसएस के दफ्तर में नहीं जा सकता फिर चाहे मेरा गला काट दिया जाए. वरुण ने उसी विचारधारा को अपनाया है. उनकी और मेरी विचारधारा अलग है.

Lok Sabha Elections 2024: NDA में शामिल होने के सवाल पर जयंत चौधरी बोले- 'कई दल BJP से हाथ मिलाने में सहज नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget