एक्सप्लोरर

Ram Mandir: कांग्रेस के इनकार के बीच इमरान मसूद बोले- 'राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज'

Ram Mandir Pran Pratishtha: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

Ram Mandir Invitation: कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की ओर से अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करने के बाद सियासत तेज हो गई है. साधु-संतों और बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को राम विरोधी करार देते हुए इस फैसले के बाद घेर लिया है. इस मसले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद का बड़ा बयान सामने आया है.

कांग्रेस की संवाद और कार्यशाला में गुरुवार को इमरान मसूद ने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं. हम सब राम के वंशज हैं, राम के घर का न्यौता नहीं, राम तो बुलाने वाले हैं. ये राम को लाने वाले कहां से हो गए. हमें नई चीजों पर बात करनी है, बीजेपी और आरएसएस के इस आयोजन में हमारे लिए निगेटिव प्रचार किया जाएगा.

"हम राम को मानने वाले"

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम राम को मानने वाले हैं, राम को लेकर जो सम्मान कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस यूपी प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे के मन में है वही सम्मान इमरान मसूद के मन में भी है. इमरान मसूद मेरठ में कांग्रेस के संवाद और कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे थे.

इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, यूपी प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय, पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रदीप निर्वाल, राशिद अल्वी और अहमद हमीद भी पहुंचे. पश्चिमी यूपी के 14 जिलों के जिला और महानगर अध्यक्ष, आईसीसी मेंबर और पूर्व सांसद विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. ये कार्यक्रम पीएल शर्मा स्मारक में चल रहा है. 

कांग्रेस के शीर्ष नेता नहीं होंगे शामिल

कांग्रेस की ओर से बुधवार को ये घोषणा की गई थी कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे. अयोध्य में 22 जनवरी को ये कार्यक्रम होगा. जिसमें मुख्य अतिथि पीएम मोदी होंगे.

ये भी पढ़ें- 

Ghaziabad News: 'सीएम योगी के नाम पर रखें गाजियाबाद का नया नाम', कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
पुष्कर धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
पुष्कर धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
CJP Protest: 'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज
'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज
अब क्या महंगाई डायन डार्लिंग बन गई है? घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की AIMIM
अब क्या महंगाई डायन डार्लिंग बन गई है? घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की AIMIM

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: 141 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
LIVE: 141 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
Embed widget